×

Budhvar Ka Mantra: हर तरफ छाई है निराशा, जीवन में है हताश तो बुधवार को ये उपाय बनाये आपका काम आसान

Budhvar Ka Mantra: बुधवार का दिन गणेश जी का दिन है। इस दिन अगर कुछ उपाय करें तो सुख समृद्धि बढ़ती है। खासकर बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति यदि बुध का उपाय करें तो लाभ होता है जानते हैं कैसे...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 31 May 2023 8:00 AM GMT
Budhvar Ka Mantra: हर तरफ छाई है निराशा, जीवन में है हताश तो बुधवार को ये उपाय बनाये आपका काम आसान
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Budhvar Ka Mantra

बुधवार का मंत्रा

बुध ग्रह को ग्रहों में राजकुमार की उपाधि दी गई है। बुध ग्रह को भगवान विष्णु का प्रतिनिधि कहा जा सकता है। इसीलिए धन, वैभव आदि का संबंध बुध से है। बुध की दिशा उत्तर है तथा उत्तर दिशा कुबेर का स्थान भी है। बुध से जु़डा सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण धर्म है। अनुकूलनशीलता हर हाल में खुद को ढाल लेना सिर्फ बुध प्रधान व्यक्ति ही कर सकता है।बुध दोष के उपाय करना जरूरी हो जाता है जब बुध दोष परेशान करता है।

बुध दोष बुध ग्रह के बुरे प्रभावों के कारण पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, त्वचा और दांतों को प्रभावित करने वाले ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली में बुध दोष लग जाता है। तो उसे जीवन में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो जानिए बुध दोष के उपाय जिन्हें करने से आपकी कुण्डली से बुध ग्रह दोष तो दूर होगा ही साथ ही जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होगा। इन उपायों को करने से धन लाभ होगा-

बुध को कई महत्वपूर्ण तथ्यों का कारक ग्रह माना गया है जैसे– वाणी का कारक, बुद्धि का कारक, त्वचा का कारक, मस्तिष्क की तंत्रिका तंत्र का कारक आदि। जन्म या वर्ष कुंडली में बुध ग्रह अशुभफलदायी हो तो भगवान विष्णु का ध्यान करके शुक्ल पक्ष के बुधवार को आरंभ करके 9000 की संख्या में बीज मंत्र का जप करना चाहिए।

बुधवार का उपाय

बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप 5 बार 108 करना चाहिए। घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगायें।

बुध दोष से परेशान जातक को सोने के आभूषण पहनने चाहिए। ऐसे व्यक्ति को हरे रंग के कपड़ों और वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।

घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगायें और घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाएं। 100 ग्राम चावल में चने की दाल मिलाकर बहते जल नदी या नहर में प्रवाहित करें। कनिष्ठा उंगली में पन्न रत्न धारण करें।

बुधवार के दिन गाय को घास खि‍लाएं। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है।

बुध के तांत्रोक्त मंत्र हैं ॐ ऎं स्त्रीं श्रीं बुधाय नम: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: ॐ स्त्रीं स्त्रीं बुधाय नम: दान योग्य वस्तुएं मूंगी, 5 हरे फल, चीनी, हरे पुष्प, हरी इलायची, कांस्य पत्र, पन्ना सोना, हाथी का दांत, हरी सब्जी, हरा कपड़ा, दक्षिणा सहित दान करें। उपाय कुंडली में बुध शुभ होते हुए भी फलकारक न हो तो

बुध के ये उपाय शुभ होंगे-

  • हरे रंग का पन्ना बुधवार को सोने की अंगूठी में धारण करें।
  • हरे रंग के वस्त्र पहनें परंतु यदि बुध अशुभ हो तो हरे वस्त्र कदापि न पहनें।
  • बुधवार को चांदी या कांस्य के गोल टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर जेब में रखें या भुजाओं के साथ बांधें।
  • यदि बुध अशुभ हो तो 1 मूंगी साबत के सात दानें, हरा पत्थर, कांसे का गोल टुकड़ा, हरे वस्त्र में लपेट कर बुधवार को चलते पानी में बहाना शुभ होगा।
  • पानी में बहाते समय कम से कम सात बार बीज मंत्र पढ़ें। 2 हरे रंग के वस्त्र किसी हिजड़े को बुधवार के दिन देना शुभ होता है।
  • 3-6 इलायची हरे रूमाल में लपेटकर अपने पास रखें तथा इसके पश्चात एक इलायची व तुलसी पत्र का सेवन करना शुभ रहेगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story