×

Car Vastu Tips: क्यों ज़रूरी है कार का सही वास्तु, जानिए कहीं आपकी परेशानी की ये वजह तो नहीं?

Car Vastu Tips: आज हम आपको कार से जुडी कई अहम् बातों के वास्तु के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 8 July 2023 4:23 AM GMT
Car Vastu Tips: क्यों ज़रूरी है कार का सही वास्तु, जानिए कहीं आपकी परेशानी की ये वजह तो नहीं?
X
Car Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Car Vastu Tips: फाइनेंस वर्ल्ड ने आज फोर व्हीलर गाड़ी रखना आम बात बना दिया है। लगभग हर घर में चार पहिया वाहन है। अब यह कोई स्टेटस सिंबल नहीं है, बल्कि लग्जरी कारें आज भी स्टेटस का बड़ा सिंबल मानी जाती हैं और लोग अपनी निजी कार को परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं। इसके रख-रखाव और सुंदरता पर हजारों रुपए भी खर्च किए जाते रहे हैं। कार एक व्यक्ति के दूसरे घर की तरह होती है जिसमें वो घूमता है। इसलिए घर की तरह कार का वास्तु भी जरूर देखना चाहिए। इसमें कौन सी चीजें रखनी चाहिए जिससे कार में बैठे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो। यहां तक ​​कि जिस स्थान पर कार पार्क की जाती है उस स्थान का भी उचित वास्तु होना चाहिए। आज हम आपको कार से जुडी कई अहम् बातों के वास्तु के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कार से जुड़े ज़रूरी वास्तु टिप्स

कार पार्किंग के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा से बचना चाहिए। वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा में कार पार्किंग प्लॉट या भवन बनाना शुभ होता है। यह वो जगह है जहां आप ज्यादातर समय अपनी कार पार्क करते हैं। यह घर का गैराज भी हो सकता है। अपनी कार को हमेशा शुभ दिशा, जैसे उत्तर या पूर्व, में पार्क करें। कार पार्किंग के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा से बचना चाहिए। यदि कार को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो इसके रख-रखाव पर बहुत अधिक खर्च होगा। आपको इसकी मरम्मत पर समय खर्च करना होगा। ऐसे वाहन में यात्रा करना वाहन मालिक के लिए सही नहीं है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके गाड़ी पार्क नहीं करनी चाहिए। अगर आपकी कार पार्किंग में अधिकतर समय दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खड़ी रहती है तो ऐसे वाहन से यात्रा करने पर सफलता नहीं मिलती है। नकारात्मकता वाहन में ही रहती है। बिजनेस करने वाले लोगों को अपना वाहन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके खड़ा करना चाहिए। इससे न सिर्फ वे अपने बिजनेस पर अच्छे से फोकस कर पाएंगे, बल्कि इसमें सफलता मिलने में भी कोई संदेह नहीं रहेगा। पार्किंग क्षेत्र की छत का ढलान पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। इसी प्रकार पार्किंग क्षेत्र के फर्श का ढलान भी पूर्व या उत्तर की ओर होना शुभ होता है।

दिशा के साथ साथ ध्यान रखिये कि किसी भी हिंसक जानवरों की तस्वीरें न लगाएं, पार्किंग एरिया में अंधेरा न रखें। सुरक्षित यात्रा के लिए कार के डैशबोर्ड पर अपने किसी इष्ट देव की मूर्ति लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार डैशबोर्ड पर 2, 3 इंच का वास्तु पिरामिड लगाएं। कार के अंदर गुलाब या चमेली का एयर फ्रेशनर लगाएं। गाड़ी के शीशे पर हिंसक जानवरों के चित्र, डरावने चित्र आदि न लगाएं। इससे आपकी कार का वास्तु सही रहेगा।

नोट: इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story