×

Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि में लगेगा, इन 6 राशियों के लिए रहेगा खतरा

Chandra Grahan 2021 : चंद्र ग्रहण के समय अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। जो कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 May 2021 1:58 AM GMT (Updated on: 26 May 2021 6:23 AM GMT)
राशि पर चंद्रग्रहण का प्रभाव
X

 सांकेतिक फोटो( सौं.से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2021 Empact : वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन 26 मई को उपछाया चंद्र ग्रहण लग रहा है । इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं । चंद्र ग्रहण के समय अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। जो कुछ राशियों के अच्छा तो कुछ के लिए बुरा प्रभाव डाल रहा है।

इस दिन ग्रहण का समय शाम 04.15 pm से 07.20pm तक का है। 3 घंटे की अवधि का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसके अलावा अमरेका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखेगा।

इन राशियों पर शुभ प्रभाव

  • मेष राशि ( Aries Horoscope) वृश्चिक राशि में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण का मेष राशि के लिए शुभ है।जातक को धन लाभ देने वाला है। लेकिन साथ में परेशानी भी बढ़ेगी।
  • वृष राशि ( Taurus Horoscope) चंद्र ग्रहण वृष राशि पर सामान्य प्रभाव रहेगा। वाणी की कठोरता से काम बिगड़ेगा। धन लाभ और व्यय दोनों होगा।
  • मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस राशि के लिए 26 मई का चंद्र ग्रहण चमत्कारिक लाभ देगा। बीमारियों से दूर रखेगा। संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाने वाला है।
  • कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। नई और अच्छी नौकरी मिलने से सामाजिक स्तर ऊंचा होगा और कोरोन काल में मानसिक तनाव भी दूर होगा।
  • मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) चंद्र ग्रहण मकर राशि के लिए उन्नति और धन की बरसात कराने वाला है। इस राशि के जातक के काम को समाज में पहचान मिलेगी।
  • कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण के बाद लाभकारी बदलाव होंगें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे।
सांकेतिक फोटो( सौ.से सोशल मीडिया)

इन राशियों पर अशुभ प्रभाव

  • कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) चंद्र ग्रहण कर्क राशि के लिए बढ़िया नहीं है। सेहत और व्यवसाय दोनों प्रभावित होंगे। लेकिन निवेश के लिए बढ़िया है।
  • सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। सेहत खराब हो सकती हैं। किसीभी बड़ी बीमारी की चपेट में आने की संभावना
  • तुला राशि ( Libra Horoscope ) चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए ना बहुत अच्छा है ना बुरा। लेकिन हां अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है। सेहत पर भी असर पड़ेगा। कोरोना की चपेट में सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि पर चंद्र ग्रहण बुरा प्रभाव दे रहा है। पैसा, प्यार, परिवार और नौकरी हर क्षेत्र में नुकासन की संभावना है। धर्म में मन लगाएंगे तो लाभ होगा।
  • धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव है कि जातक को कुछ दिनों तक धैर्य से काम लेना चाहिए। व्यवसाय और यात्रा से बचें। सेहत का ख्याल रखें।
  • मीन राशि ( Pisces Horoscope) चंद्र ग्रहण मीन राशि के जातक को सतर्क रहने की चेतावनी है। कहीं शोक की खबर आपको परेशान कर सकती है। परिवार में पत्नी, मां या बच्चे की सेहत खराब हो सकती है, सतर्क रहें। Chandra Grahan Ka Asar 2021: इस क्षेत्र के लोगों के लिए घातक होगा चंद्र ग्रहण, बचने के लिए करें ये उपाय


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story