×

Chandra Grahan 20223 Effect on Rashi: चंद्रग्रहण में इन कामों से परहेज करें, किन लोगों पर पड़ेगा अच्छा बुरा प्रभाव जानिए

Chandra Grahan 20223 Effect on Rash: चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, लेकिन बुजुर्गो, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।जानते हैं राशि के अनुसार

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 27 April 2023 7:15 AM GMT (Updated on: 5 May 2023 6:48 PM GMT)
Chandra Grahan 20223 Effect on Rashi: चंद्रग्रहण में इन कामों से परहेज करें, किन लोगों पर पड़ेगा अच्छा बुरा प्रभाव जानिए
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Chandra Grahan 20223 Effect on Rashi: वैशाख की पूर्णिमा है। आज 5 मई के दिन चंद्र ग्रहण है कि यह ग्रहण 5 मई की रात 08.45 पर लगने जा रहा है, इसकी समाप्ति 06 मई 2023 को प्रात: 1.00 बजे होगी। इस दिन नक्षत्र स्वाति 09:39 PM तक उपरांत विशाखा है, चन्द्रमा तुला राशि में रहेगा।यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण में भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। इस ग्रहण सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 5 मई को लग रहा है। इस दिन वैशाख माह की पूर्णिमा और बुद्ध जयंती है। वेद पुराणों में वर्णित खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से चंद्र ग्रहण का अपना महत्व है। कुछ धर्मग्रंथों में ग्रहण का वर्णन और उस दौरान बहुत सी बातों को ना करने की मनाही भी है।

चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव

मेष राशि: इस ग्रहण पर मेष राशि के लोगों के लिए धनी बनने के योग बन रहा है। इस राशि के जातक आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद मेष राशि वालों को सुंदर कांड जरूर पढ़ना चाहिए। हरा चारा दान में। पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें यह शुभ माना जाता है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए कार्य सिद्धि का योग है। यह लोग जो भी कार्य करेंगे उन्हें कामयाबी मिलेगी। धन प्राप्त होगा। निवेश करना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दान में काली दाल दें। ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करने से फायदा होगा।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक हालत बहुत मजबूत रहेगी। बकाया धन प्राप्त होगा। ऐसा योग बन रहा है जिससे करोड़पति बन सकते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद काली दाल का दान जरूर करना चाहिए। इससे फायदा होगा। ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को धन मिलेगा। इसके अलावा अमीर बनने के योग बन रहे हैं। कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगा। हरा चारा का दान करना चाहिए। ऊं शं शनैश्यराय नम: मंत्र का पाठ करें जिससे शुभ फल प्राप्त होगा।

चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव

वृष राशि: इस राशि के जातक ग्रहण की वजह से अपयश मिल सकता है। व्यर्थ का परेशान हो सकते हैं। लोग मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। तनाव बिल्कुल ना लें। खीर का दान करें, जिससे संकट दूर होगा।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक में मन में भय और चिंता व्याप्त रहेगी। व्यर्थ की चिंता ना करें और विवाद से बचकर रहें। गुड़ का दान करना चाहिए। ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करने से सभी संकट दूरे होंगे।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को धन का नुकसान हो सकता है। सेहत पर ध्यान रखें। हनुमान बाहु का पाठ करें, सभी संकट दूर होंगे। चना की दाल दान करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

तुला राशि: इस राशि के लोगों को ग्रहण की वजह धन की हानि हो सकती है। इसलिए जातकों सोच-समझकर ही कोई फैसला लेना चाहिए और धन खर्च करना चाहिए। इस समय निवेश ना करें तो अच्छा रहेगा। दान में चने की दाल दान करें।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शरीर को कष्ट हो सकता है। दान में गुड़ दें। हुनमान जी का पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होगा। ऊं हं हनुमंते नम: मंत्र का पाठ करें।

धनु राशि: इन राशि वालों को परेशानी हो सकती है। सेहत की समस्या हो सकती है। खीर बनाकर दान करना चाहिए जिससे संकट दूर होंगे। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग चोटिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के विवाद होने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें। सात तरह के अनाज दान में दें। जिससे सभी कष्ट दूर होंगे।

मीन राशि: इस राशि के जातक परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ का तनाव ना लें। दान में गेहूं दें। ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र जाप करना चाहिए जिससे शुभ लाभ प्राप्त होगा।

चंद्र ग्रहण किन कामों को करने से बचना है

भारत में ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण के समय लगने वालें सूतक काल में कुछ ऐसे भी काम है, जिन्हें करने से बचना चाहिए। तो आइए आपको बताते है कि इस चंद्र ग्रहण पर किन कामों को करने से बचना है..

  • चंद्र ग्रहण के दौरान सर में तेल लगाना नहीं चाहिए। इसके अलावा सोना, भोजन-पानी करना, बाल बनाना, साथी से संबंध बनाना, कपड़े की धुलाई, ताला खोलना जैसे तमाम चीजों को करने से बचना चाहिए।
  • ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है आप जितने भोजन करेंगे, आपको नरक में उतने ही कष्ट दिया जाएगा। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए। भारतीय स्कंद पुराण के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान अनाज का आदान-प्रदान सभी पुण्यों का नाश होता है। इस समय किसी भी शुभ का करने से परहेज करना चाहिए।
  • भारतीय परम्परा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण लगने से पूर्व सभी को स्नान कर लेना चाहिए। स्नान करने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करके हवन करना चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story