×

Chandra Grahan 2023 Me Kab Lagega : इस दिन लग रहा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल और क्या भारत में दिखेगा ?

Chandra Grahan 2023 Date and Time: सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है, इस दिन का वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से महत्व है। जानते है कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 24 April 2023 1:48 PM GMT (Updated on: 5 May 2023 6:55 AM GMT)
Chandra Grahan 2023 Me Kab Lagega : इस दिन लग रहा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल और क्या भारत में दिखेगा ?
X
 Chandra Grahan 2023 Date and Time (सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2023 Me Kab Lagega : साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगने जा रहा है,यह एक उपच्छाया ग्रहण है। वैशाख मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुक्रवार 5 मई 2023 को लग रहा है। इस दिन दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस बार भी आंशिक चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, लेकिन बुजुर्गो, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

चंद्र ग्रहण का समय कब से कब तक

इस दिन पूर्णिमा तिथि शुक्रवार 8. 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 . 2 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।भारत को छोड़कर चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा. लेकिन इसका प्रभाव पृथ्वी पर जरूर पड़ेगा.

चंद्र ग्रहण कब लगता है,क्या भारत में दिखेगा?

जब सूर्य, चंद्र और पृथ्वी एक सीध में आते है तो ग्रहण लगता है। अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण और पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण।

इस बार चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। मन का कारक चंद्रमा में हलचल देश, काल, जीव और व्यक्ति के सामाजिक मानसिक दोनों स्थितियों पर असर डालता है।

ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप और एशिया के ज्यादातर हिस्सों में देखा जाएगा।एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और अधिकांश यूरोप में दिखाई देगा। भारत में आप चंद्रग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिषीय गणना और ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस ग्रहण को ज्योतिषर्विद अच्छा नहीं मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि ग्रहण के बाद देश-दुनिया में भीषण प्राकृतिक आपदा जैसे आंधी-तूफान और महामारी बढ़ सकती है। कुछ जगहों पर सीमा विवाद का भी संकट गहराएगा और विश्व के कुछ देशों में युद्ध की स्थिति बनेगी। महामारी के साथ भूंकप, आग विस्फोट मे लोगों की जान जाएगी।

चंद्रग्रहण लोगों के सशंकित कर रखा है। महामारी और त्योहारों के बीच दूसरा चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव का भय लोगो को सता रहा है। बता दें कि इस ग्रहण का असर कुछ लोगों पर अच्छा भी पड़ेगा। जो लोग शिक्षण, सामाजिक और कानूनी क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको सफलता के आसार है साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। इस बार का चंद्र ग्रहण से वृष राशि वालों को बचना होगा।।

चंद्र ग्रहण से बचने के उपाय

  • चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करने के लिये पानी मे गंगा जल डाल कर स्नान करेंगे तो स्वास्थ्य रहेंगें । स्नान के समय मंत्र -गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जले अस्मिन सन्निधम कुरु।।
  • ग्रहण के दिन और ग्रहण के बाद लगभग एक महीने तक चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए कुछ उपाय करने से ग्रहण का दुष्प्रभाव कम हो जाता है। ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करना चाहिए। शिव की आराधना से भी इससे बच सकते हैं।
  • ग्रहण के दिन सफेद चीजों जैसे दूध, चावल और मिठाई कपड़े का दान करना चाहिए। और साथ में चंद्र मंत्र का एक माला जाप करने से लाभ मिलता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी चंद्रग्रहण के प्रभाव को कम करता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान एक चांदी का सिक्का लाल कपड़े में बांध कर पूजा स्थल पर रख दें। ग्रहण खत्म होने के बाद उसे धन स्थान पर रख देंगे तो अर्थिक नुकसान से बच जाएंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story