×

इन 8 राशियों पर पड़ने वाला है चंद्रगहण का प्रभाव, देखिए कहीं आप भी नहीं है शामिल

चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1:31 बजे से आरंभ होगा। जिसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:31 बजे होगा। यानि इस चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि कुल 3 घंटे की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसके अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले  सूतक लगेगा, जिसमें पूजा-पाठ निषेध है। ग्रहण का लोगों पर क्या असर होगा हो जानते हैं...

suman
Published on: 13 July 2019 1:06 AM GMT
इन 8 राशियों पर पड़ने वाला है चंद्रगहण का प्रभाव, देखिए कहीं आप भी नहीं है शामिल
X

जयपुर: आषाढ़ पूर्णिमा पर 16 जुलाई को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह लगातार दूसरा साल है, जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1:31 बजे से आरंभ होगा। जिसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह 4:31 बजे होगा। यानि इस चंद्र ग्रहण की पूरी अवधि कुल 3 घंटे की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसके अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका के कई देशों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लगेगा, जिसमें पूजा-पाठ निषेध है। ग्रहण का लोगों पर क्या असर होगा हो जानते हैं...

जानिए चंद्र ग्रहण से पड़ने वाले प्रभाव, सावधानी व उससे मिलने वाले लाभ के बारे में

* मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। तनाव के कारण इनका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति तकलीफदायी साबित होगा। आकस्मिक हानि भी झेलनी पड़ेगी, चिंता बढ़ेगी, व्यर्थ के व्यय से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। इससे बचने के लिए उपाय – गुड़ और मसूर की दाल दान करें।

*वृष राशि के लोगों पर चंद्रग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है यदि अतीत में आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही है, तो वो फिर से उभर कर आ सकती है।अपनी ही राशि में ग्रहण होने से दुर्घटना, चिंता, परेशानी होगी। इससे बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

*चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि के लोगों की मानसिक स्थिरता को भंग हो सकती है। इसके कारण आप अंततः काम से घिरे रहेंगे और कोई ठोस परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे।आर्थिक समस्या का निराकरण संभव। इस दिन गाय को घास खिलाएं।

*कर्क राशि के लिए ये शुभ रहने वाला है। विवाद का समझौता होगा, धन बढ़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति। आपके पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों पर अपना असर डाल सकती हैं। जो घर के सद्भाव को भंग कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।

*सिंह राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण बुरा असर अशुभ ही होने वाला है।रुके काम बनेंगे, राजकीय कार्य बनेंगे, जवाबदारी बढ़ेगी। परिवार और व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ जीवन की शांति भी भंग हो जाएगी। गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप करें।

16 जुलाई को साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानिए कितने बजे तक रहेगा ग्रहण का असर

*चंद्र ग्रहण से कन्या राशि के लोगों को मानसिक तनाव और बैचेनी बढ़ेगी। सम्मान बढ़ेगा, राजकीय कार्यों में बाधा बनी रहेगी। अगर आप किसी प्रकार के त्वरित समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, तो वैसा संभव होने के आसार नहीं लगते। किन्नर को हरे रंग का चूड़ियां दान करें।

*तुला राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा होगा। धन की गति बढ़ेगी, लेकिन अनियोजित खर्च की वजह से पैसा जा भी सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट बढ़ेंगे, दुर्घटना से बचें। किसी को पैसा उधार नहीं दें। श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें।

*वृश्चिक राशि चंद्रग्रहण के दौरान इन लोगों को कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारकुशल होने की जरूरत होगी। परिवार में शांति और सद्भाव बहाल करने की बड़ी जवाबदारी रहेगी।मिला-जुला प्रभाव रहेगा, विवाद का हल निकलेगा। हनुमान जी की आराधना करें।

*धनु राशि के लोगों चंद्रग्रहण प्रभाव ऐसा होगा कि जातक परिवार में बड़ों के साथ अपने संबंधों की वजह से या फिर अपनी स्थिति से असंतुष्ट रहेंगे। नई कार्ययोजना बनेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, सहयोग मिलेगा। गणेश जी के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज में खर्च हो सकता हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें ।

गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण, 149 साल बाद बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग

*चंद्रग्रहण का असर मकर राशि के लिए भी अशुभ ही होने वाला है। आपके परिवार और बच्चों के बीच उग्र तर्क हो सकता है। आप अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में भी असफल रहेंगे।पुराने मामले से परेशानी होगी, निर्णय सोच-विचार कर लें। सुंदरकांड का पाठ करें।

* कुंभ राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर हो सकता है। कोई रोग होने की आशंका रहेगी।आपकी सेहत को कुछ नुकसान पहुंच सकता है।स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, धन हानि होने की संभावना। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

*मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ है। कार्ययोजना साकार होगी, रुके हुए काम बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगे।आपको अपने परिजनों आैर प्रियजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अापकी आर्थिक स्थिति अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें।

suman

suman

Next Story