×

आज का राशिफल(10जून):सिंह राशि को मिलेगा पैसा और प्यार, बाकी का जानें हाल

माह –आषाढ़ ,तिथि –पंचमी, पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार, नक्षत्र –श्रवण .,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 10 Jun 2020 12:31 AM GMT
आज का राशिफल(10जून):सिंह राशि को मिलेगा पैसा और प्यार, बाकी का जानें हाल
X
अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि –पंचमी, पक्ष – कृष्ण,वार – बुधवार, नक्षत्र –श्रवण .,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 10 जून दिन बुधवार को जातक अपनी योग्यता से सफलता अर्जित करेंगे। ज़िन्दगी के नए रास्ते खुलेंगे। कई तरह के अच्छे विकल्प मिलेंगे। हालात हर तरह से जातक के लिए मददगार हैं उसका पूरा फायदा उठा लें और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रसन्नता का समाचार प्राप्त होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। मेहनत से लाभ मिलेगा, राजकाज में प्रोत्साहन मिलेगा।

वृष 10 जून दिन बुधवार को जातक को हर तरफ से ज्ञान मिलेगा। बिजनेस में नए कॉन्ट्रैक्ट बनेंगे। जिनसे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कृषि कार्य में खरीददारी और पैसा लगाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए घर जाना पड़ सकता है। अपनों का साथ आपका आत्मबल बढ़ाएगा।आज पक्षियों को दाना डालें, आपकी सारी बाधायें दूर होंगी। बाहर जाने से बचें सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।

मिथुन 10 जून दिन बुधवार को जातक के मन में कोई जबरदस्त योजना चलेगी, जिसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाइयों और दोस्तों की मदद से दिन बन जाएगा। कुछ इंटरेस्टिंग खबर मिल सकती है। पैसा निवेश करने के पहले अच्छी तरह सोच लें। ऑफिस में उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में मन लगेगा। अधूरी सूचना पर की गई कार्यवाही परेशान कर सकती है। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह देने से भी परेशानी में फंस सकते हैं।

कर्क 10 जून दिन बुधवार को जातक के घर में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। फैमिली में कोई सदस्य बढ़ने वाला है। अविवाहित लोगों की शादी का प्रस्ताव और जिनकी शादी होगी है उनके घर आज संतान के रुप में खुशियां आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी ऊंचे पद पर नियुक्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। बिजनेस के विज्ञापन पर आज आप कुछ पैसा खर्च करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही नुकसानदेय हो सकती है।

यह पढ़ें...इस शहर में बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना, अब स्टेडियम को बनाया जाएगा अस्पताल

सिंह 10 जून दिन बुधवार को जातक अंदर से खुद को मजबूत आत्मविश्वास भरा हुआ महसूस करेंगे। इससे आज जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसा और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत पर ध्यान दें। खर्चा बढ़ सकता है।

कन्या 10 जून दिन बुधवार को जातक दिनभर व्यस्त रहेंगे। कामकाज बहुत रहेगा। कुछ लोग आप से अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छिपाएं। शारीरिक रूप से ज्यादा नहीं, लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।

तुला 10 जून दिन बुधवार को जातक के नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान दें बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है।थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।

वृश्चिक 10 जून दिन बुधवार को जातक आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट से लाभ हो सकता है। जातक के कामकाज की ऑफिस में तारीफ भी होगी। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा।भारी भोजन करने से परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान भी रहें।

यह पढ़ें...कोरोना के कहर पर वेबिनार, विद्वानों ने रखे इस महामारी पर अपने विचार

धनु 10 जून दिन बुधवार को जातक के बिजनेस में आत्मनिर्भरता रहेगी। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियों से बचें।

मकर 10 जून दिन बुधवार को जातक वाणी पर संयम रखें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखें।किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ 10 जून दिन बुधवार को जातक बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। जारी कोशिशें सफल हो जाएगी।जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन 10 जून दिन बुधवार को जातक नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी।मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।

suman

suman

Next Story