×

राशिफल 11 जून: नौकरी और बिजनेस के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें होगा कोई चमत्कार

माह –आषाढ़ ,तिथि –षष्ठी, पक्ष – कृष्ण,वार – बृहस्पतिवार, नक्षत्र – धनिष्ठा, राहुकाल-13:40:26 से 15:23:08 तक सूर्योदय – 05:07, सूर्यास्त – 18.49 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 11 Jun 2020 12:27 AM GMT
rashifal file
X
अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा।

जयपुर: माह –आषाढ़ ,तिथि –षष्ठी, पक्ष – कृष्ण,वार – बृहस्पतिवार, नक्षत्र – धनिष्ठा, राहुकाल-13:40:26 से 15:23:08 तक सूर्योदय – 05:07, सूर्यास्त – 18.49 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक के बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा । ऑफिस में सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा के योग हैं। घर में उपयोग होने वाली चीजें खरीद सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

वृष 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक नए बिजनेस की शुरूआत की सोचेंगे। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है, कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। सेहत में भी सुधार हो सकता है। पुराने रोग दूर होंगे। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी।

मिथुन 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें।अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज कोई लाभप्रद योजना बनाएंगे। परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। जातक का व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

कर्क 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का बिजनेस अच्छा चलेगा। कोई खास काम पूरा हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीदने में ध्यान रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति फायदा दे जाएगा। बाहर के अनजान लोगों से दूरी रखें।

यह पढ़ें..Solar Eclipse 2020: सैकड़ों साल बाद लगेगा ऐसा सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल

सिंह 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करेंगे। आज जातक परिवार को समय देना चाहेंगे। बहुत दिनों से भागदौड़ में लगे होने के कारण खुद को थका हुआ सा महसूस करेंगे। मां या पत्नी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज पिता से राय मशविरा लेकर ही किसी नये प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करें, फायदा होगा। पढाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है| नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा समय लग सकता है। जिम्मेदारी वाले काम भी निपटाने पड़ सकते हैं।

कन्या 11 जून दिन बृहस्पतिवार को खुद के लिए गए फैसलों का फायदा आने वाले दिनों में हो सकता है।जातक जितने ज्यादा व्यस्त रहेंगे, उतना ज्यादा धन लाभ होने के योग हैं। निजी संबंधों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने और करियर में तरक्की के मौके आपको मिलेंगे। आज आप सावधान रहें। बिना सोचे-समझे खर्चा न करें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक पर आलस्य सवार रहेगा। विवादों से बच कर चलें, धन हानि की संभावना भी है। रिश्तों से जुडी परेशानियां सोच-समझकर दूर करें। जातक की कोशिशों का फल मिलने में देर से मिलेगा। ऐसा करने से ही रिश्तों की अच्छाई उभरकर आएगी।खर्च अधिक होगा। राजनीतिक लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। बिजनेस में लापरवाही नुकसान देगा।

वृश्चिक 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक को परिश्रम करना पड़ेगा। भाग्य के सहयोग से दिक्कतों में कमी आएगी होगी तथा कार्यों में कुछ प्रगति होगी। परिवार में सामंजस्य में कमी के कारण सहयोग में दिक्कत होगी। परिवार की प्रतिष्ठा या धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी, जिसमें दोस्त, भाई, पार्टनर का सहयोग मिलेगा। विरोधियों के कारण परेशानी होगी, लेकिन नियंत्रण बना रहेगा. माता तथा भौतिक संसाधनों का सहयोग और सुख जारी रहेगा। धन संचय के प्रयासों में प्रगति होगी। दूर के दोस्त का सहयोग लाभ देगा।

यह पढ़ें..पति हो या पत्नी चेहरा पढ़ खोल सकते हैं उनका हर राज, जानें कैसे

धनु 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए विदेश से कामकाज से रिलेटड कोई अच्छी खबर मिलेगी। इससे आज आप दिनभर काफी खुश रहेंगे। जातक का स्वभाव विनम्र रहेगा। आज अपने आत्मविश्वास का इस्तेमाल कर खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करेगे। आज आप जो काम हाथ में लें उसे पूरा करके ही छोड़ें। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बिजनेस में कर्मचारियों पर भरोसा ना करें। सेहत का ख्याल रखें।

मकर 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का कोई न कोई परिवर्तन अच्छी संभावनाएं खोल सकता है जिसमे आपकी क़ाबलियत और ज्यादा उभरकर आयेगी और लोग उसे और भली-भांति परिचित होंगे। ऐसे में सुख और समृद्धि दोनों बढ़ जाएं यह बहुत हद तक संभव है। प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। नीति से लाभ मिलेगा, राजकाज में प्रोत्साहन मिलेगा। बाहर के लोगो से कम संपर्क रखें।

कुंभ 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक की आय में अचानक इजाफा होगा। बेटे या बेटी के विवाह को लेकर घर में बड़ों से सलाह करें। सेहत सामान्य रहेगा लेकिन मौसमी परेशानियां जैसे सर दर्द आदि हो सकता है। गाड़ी पर अधिक खर्च होने की सम्भावना है। अंजान लोगों से दोस्ती न बढ़ाएं। पारिवारिक समस्या रहेगी। धन का थोडा लाभ होगा। व्यर्थ की भागदौड रहेगी। मां का ख्याल रखें।

मीन 11 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक अंदर से खुद को मजबूत आत्मविश्वास भरा हुआ महसूस करेंगे। इससे आज जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसा और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं, सेहत पर ध्यान दें। खर्चा बढ़ सकता है।

suman

suman

Next Story