×

पति हो या पत्नी चेहरा पढ़ खोल सकते हैं उनका हर राज, जानें कैसे

भविष्य की गतिविधियों को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग ज्योतिष  का सहारा लेते हैं या फिर कुंडली दिखाकर आपना भविष्य बनाते हैं। समुद्रशास्त्र में चेहरा देखकर भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। कहते हैं चेहरा मन का आइना होता है,

suman
Published on: 10 Jun 2020 2:52 AM GMT
पति हो या पत्नी चेहरा पढ़ खोल सकते हैं उनका हर राज, जानें कैसे
X

लखनऊ: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर और अंगों की बनावट के आधार पर स्वभाव और भविष्य की जानकारी दी गई है। यहां जानिए इसी शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के चेहरे का शेप देखकर कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं। भविष्य की गतिविधियों को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं या फिर कुंडली दिखाकर आपना भविष्य बनाते हैं। समुद्रशास्त्र में चेहरा देखकर भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। कि कैसा होगा आपका जीवनसाथी।कहते हैं चेहरा मन का आइना होता है, मतलब जो मन पर है उसका भाव चेहरे पर आना जरूरी है। चेहरा देख ज्योतिष में ये पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति की आयु कितनी है। वे अपने जीवन में सफल होंगे की नहीं। ऐसे जानें चेहरे को देखकर व्यक्तित्व और उम्र...

यह पढ़ें..दिल्ली में आज शराब होगी सस्ती, सरकार ने जारी किए आदेश

ओवल शेप फेस

ओवल शेप फेस यानी अंडे के समान आकार। जिन लोगों के चेहरे का शेप अंडाकार होता है, वे आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका स्वभाव संतुलित रहता है यानी हर अच्छी-बुरी स्थिति में ये लोग खुद को नियंत्रित रखते हैं। यदि किसी स्त्री का चेहरा ओवल शेप है तो कला के क्षेत्र में उसकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं।

लॉन्ग जिन लोगों का चेहरा लंबा और पतला होता है, वे शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। ये लोग हमेशा व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में कभी-कभी अहंकार भी आ जाता है, इसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ जाता है।

ट्राएंगल शेप फेस यदि किसी व्यक्ति का चेहरा त्रिकोण के समान दिखाई देता है तो ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुबले-पतले हो सकते हैं। इनके कार्य करने की शैली काफी रचनात्मक होती है। हर काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को छोटी-छोटी गलतियों पर भी अधिक गुस्सा आ सकता है।

स्क्वेयर शेप फेस स्क्वेयर शेप यानी चौकोर चेहरा। जिन लोगों का चेहरा चौकोर दिखाई देता है, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने का रास्ता आसानी से खोज लेते हैं। इन लोगों के स्वभाव में क्रोध भी रहता है। ये लोग दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं।

राउंड शेप फेस जिन लोगों के फेस का शेप राउंड यानी गोल होता है, वे लोग काफी संवेदनशील होते हैं और दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। इन लोगों का प्रेम प्रसंग स्थिर और सुखद रहता है। ये लोग खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखते हैं।

यह पढ़ें...हजारों साल पहले भी था प्याज, ऐसे होता था इस्तेमाल, जानकर हैरान रह जाएंगे!

इस पर भी दें ध्यान

कंची आंखों पर ना करें विश्वास

यदि किसी व्यक्ति की आंखें कंचों के समान दिखाई दे तो वे दुराचारी हो सकते है। जिन लोगों की आंखों में हमेशा गुस्सा दिखाई दे वे लोग बहादुर होते हैं।

ऐसे लोग होते है भाग्यशाली

यदि किसी के सिर की लंबाई ज्यादा हो और चौड़ाई कम हो ऐसे लोग जीवन में सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं। जिस व्यक्ति का सिर आकार में मध्यम रहता है वे लोग पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहते हैं।

ऐसे लोग 100 साल जीते

समुद्रशास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के माथे पर दो पूर्ण रेखाएं हों। ये रेखाएं कटी हुई ना हो तो व्यक्ति की आयु लगभग 60 साल मानी जा सकती है। वहीं अगर माथा अशुभ है तो आयु कम होती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का मस्तक सामान्य होता है और उस पर पांच रेखाएं हों ऐसे व्यक्ति सौ साल तक खुशी से जीवन जीते है।

suman

suman

Next Story