×

5 जून का भविष्यफल: ये राशियां रखें भावनाओं पर काबू, जानें और क्या कहते हैं सितारे

माह –ज्येष्ठ ,तिथि –पूर्णिमा, पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार, नक्षत्र – अनुराधा ,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 ,आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

suman
Published on: 4 Jun 2020 11:54 PM GMT
5 जून का भविष्यफल: ये राशियां रखें भावनाओं पर काबू, जानें और क्या कहते हैं सितारे
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर: माह –ज्येष्ठ ,तिथि –पूर्णिमा, पक्ष – शुक्ल,वार – शुक्रवार, नक्षत्र – अनुराधा ,सूर्योदय – 05:20, सूर्यास्त – 19.05 , आज चंद्र ग्रहण है सभी राशियों के जातक को चाहिए कि पूजा व मंत्र जाप करें। आज के दिन 12 राशियों के जीवन में कैसा रहेगा।

मेष, वृष , मिथुन व कर्क

मेष 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी खास व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। आज जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। सेहत का ध्यान रखें।

वृष 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए अच्छा है। संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखें। कोई दोस्त आर्थिक मदद करेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। महिलायें घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे अपने स्कूल-कॉलेज का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।

मिथुन 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए बढ़िया रहेगा। जिस भी काम को करना है, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सोशल मीडिया के जरिये समाज के कामों में सहयोग देना चाहिए। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से सुख मिल्गा। कुछ जातक की नौकरी जा सकती है। बिजनेस में भी संभलकर कदम रखें।

कर्क 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बाहर जाने से बचें। आज ग्रहण है तो घर पर ही मंत्र जाप करें।

यह पढ़ें...ऐसे ही नहीं उड़ती आंखों की नींद, महात्मा विदुर ने बताई है ये वजह

सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक

सिंह 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए दिन नई और अच्छी सूचनाओं से भरा रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कामों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे।कोई शोक संदेश मिलेगा।

तुला 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस के काम से निपट लेने के बाद रिलेक्स महसूस करेंगे। अपने दोस्तों के साथ फोन पर अपनी कुछ साहसपूर्ण यादें शेयर करेंगें। बिजनेस में किया हुआ पुराना निवेश फायदा दिला सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे।

वृश्चिक 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए उत्साह से भरा रहेगा। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।अपने नये प्रॉजेक्ट मे नए लोग मिलेंगे और आज सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। पड़ोसी से दूरी रखें।

यह पढ़ें... लड़कियों का राज खोलती है 1 कप कॉफी, खाने के मेन्यू से जानें उनके दिल का हाल

धनु, मकर, कुंभ व मीन

धनु 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए खुशियों से भरा रहेगा। ग्रहण में बाहर जाने से बचें। लोग आगे से चलकर बात करना चाहेंगे। किसी ख़ास मित्र से जातक की बात होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमसंबंध एक दूसरे को कोई उपहार देंगे। जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो जातक की प्रगति की राहें खोल देगा। कुछ लोग आपका बुरा सोचेंगे।

मकर 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगें। जिससे बच्चे खुश रहेंगे। अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। कुछ मामलों में थोड़े भावुक भी होंगे, लेकिन समझदारी से काम करने पर सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए सामान्य है। जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छी जमेगी। जातक आज नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। सावधान रहें। बिजनेस में अच्छी प्रगति करेंगे। सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दूसरों के निजी बातों से दूर रहे।

मीन 5 जून शुक्रवार का दिन जातक के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। बाहर ना जाए। जातक को कोई खुशखबरी मिलेगी। खरीदारी करने की संभावना है। आज जातक में ऊर्जा की कमी रहेगी। अत्यधिक काम न करें। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। कामकाज का विस्तार करने लिए अच्छा दिन है। नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें। बाहर जाने से बचें।

suman

suman

Next Story