×

मालामाल होंगे 4 राशि वाले: दिसंबर में इनके साथ होगा चमत्कार, हो जाएंगे अमीर

अनचाहे खर्च की वजह से आर्थिक स्थिति खराब होगी। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर भी खर्चा कर सकते है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Dec 2020 11:59 AM GMT
मालामाल होंगे 4 राशि वाले: दिसंबर में इनके साथ होगा चमत्कार, हो जाएंगे अमीर
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

लखनऊ: 2020 साल अब आखिरी पड़ाव पर है। इस साल का आखिरी माह दिसंबर है। कई राशि वालों के लिए ये महीने बेहद खास रहने वाला है। विद्वानों के अनुसार कर्क, सिंह, मकर और मीन राशि के लोग आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। वहीं, कुछ राशि के लोगों का खर्च इस महीने बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

नई नौकरी मिल सकती है

मेष इस राशि के जातक आमदनी के नए स्रोतों का निर्माण करेंगे। अच्छी सैलरी के साथ नई नौकरी मिल सकती है। जरूरी कामों में धन खर्च होगा। किसी खास रिश्तेदार या दोस्त की शादी में पैसा खर्च होगा।

यह पढ़ें....बारिश आग के गोलों की: दनादन गिरते रही धरती पर, देख हिल गई पूरी दुनिया

दोस्त को मदद

वृषभ इस राशि के जातक बचत नहीं कर पाएंगे। पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें जरूरी नहीं हैं। कोई क़रीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। जीवनसाथी की नौकरी अच्छी चलेगी।

rashifal file

आमदनी में कमी

मिथुन इस राशि के जातक के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा नहीं है। आमदनी में कमी आ सकती है। धन के साधन भी कम हो सकते हैं। ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता मांग सकते है। कोई कीमती चीज खो सकती है।

ग्रह नक्षत्र पूरा साथ

कर्क इस राशि के जातक को अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस माह ग्रह नक्षत्र पूरा साथ देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के चलते आप कुछ निवेश भी कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। बिजनेस करने वालों को इस महीने कुछ नया करेंगे।

इस माह आर्थिक लाभ

सिंह इस राशि के जातक को इस माह आर्थिक लाभ होगा। धन की बचत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर आप संतुष्ट दिखाई देंगे। अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक सहायता करेंगे।

नौकरी में भी दिक्कतें

कन्या इस राशि के जातक आर्थिक रुप से परेशान रहेंगे।अपने भाई बहनों के साथ धन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बहस कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं को लेकर अपने ससुराल के लोगों से बातें कर सकते हैं और उनसे मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी में भी दिक्कतें हो सकती हैं।

आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा

तुला इस राशि के जातक का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट के समय बिजनेस पार्टनर आपकी आर्थिक मदद करेगा। इस महीने आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। माह के अंतिम दिनों में आपका पैसा अधिक खर्च होगा।

यह पढ़ें....यूपी: दिन दहाड़े रेप पीड़िता का हुआ अपहरण, एक बार पहले भी हो चुकी है अगवा

आर्थिक स्थिति खराब होगी

वृश्चिक इस राशि के जातक को धन के मामले में थोड़ा सावधानी के साथ चलने की जरूरत है। अनचाहे खर्च की वजह से आर्थिक स्थिति खराब होगी। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर भी खर्चा कर सकते है।

बजट बिगड़ेगा

धनु इस राशि के जातक को धन की दिक्कत पहले की तरह बनी रहेगी।संतान को विद्यालय से स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है। अचानक से स्वास्थ्य खराब होने से बजट बिगड़ेगा।

धन के कई स्रोत बनेंगे

मकर इस राशि के जातक के प्रयासों से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के किसी नए बिजनेस या नई जॉब के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस महीने निवेश किए हुए रुपये का लाभ भी मिलेगा। धन के कई स्रोत बनेंगे।

आर्थिक मदद नहीं मिलेगी

कुंभ इस राशि के जातक को भाई-बहनों की आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। यदि आप नए घर में शिफ्ट होने की योजना कर रहे हैं तो इसमें अच्छा-खासा पैसा खर्च हो सकता है। निवेश या उधार देने से नुकसान होगा।

अटका हुआ धन मिलेगा

मीन इस राशि के जातक बचत कर पाने में सक्षम होंगे। बीते समय में निवेश किया था तो उससे भी फायदा मिलेगा। अगर किसी सरकारी खाते में आपका धन अटका हुआ था तो वह मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story