Dhanteras 2020: धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदें ये वस्‍तुएं, होता है अशुभ

माना जाता है कि धनतेरस पर की गयी खरीददारी लाभकारी होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 1:33 PM GMT
Dhanteras 2020: धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदें ये वस्‍तुएं, होता है अशुभ
X
धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदें ये वस्‍तुएं, होता है अशुभ

लखनऊ: दिवाली का त्योहार धनतेरस की पूजा से ही शुरू हो जाता है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग नए बर्तन और नया सामान खरीदते हैं। इस दिन ज्यादातर चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर की गयी खरीददारी लाभकारी होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदीः कोरोना की स्थिति में सुधार होगा, इटली के सांसद का हम भारत में स्वागत करेंगे

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर में लाना शुभ होता है।

कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र

मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ वैभव आता है। श्रीयंत्र को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करना ज्यादा लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्रशासन ने पटाखों पर बैन लगाया

सोने-चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इन चीजों की गलती से भी न करें खरीदारी

जानकारी के लिए बता दें कि धनतेरस पर लोहे की वस्तुओं की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत कम होती है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2020: इस बार कौन-कौन से राज्य पटाखों पर बैन लगाने जा रहे हैं, यहां जानें

Newstrack

Newstrack

Next Story