×

ग्रंथों की ये बातें: इन चीजों को ना गिरने दें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

जिंदगी में काम के साथ अच्छे और बुरे का भी न जरूरी होता है।  हम दैनिक जीवन में कई काम करते है जिसमें गलतियां होती है, लेकिन अनजाने में हम न नहीं पाते। जैसे कभी-कभार हाथों से चीजें गिर जाती हैं जिससे काम बढ़ जाता हैं और खराब भी हो जाता हैं

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Aug 2020 5:29 PM GMT
ग्रंथों की ये बातें: इन चीजों को ना गिरने दें, पड़ता है अशुभ प्रभाव
X
इन चीजों का गिरना देता हैं अशुभ संकेत

लखनऊ : जिंदगी में काम के साथ अच्छे और बुरे का भी न जरूरी होता है। हम दैनिक जीवन में कई काम करते है जिसमें गलतियां होती है, लेकिन अनजाने में हम न नहीं पाते। जैसे कभी-कभार हाथों से चीजें गिर जाती हैं जिससे काम बढ़ जाता हैं और खराब भी हो जाता हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि धर्म शास्त्रों में कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका गिरना अशुभ मानते हैं। कुछ चीजों का गिरना जीवन पर भी असर डालता है।

 inauspicious signs

सिंदूर का गिरना सिंदुर को सुहाग की निशानी के रूप महिलाएं अपनी मांग में भरती है। मगर कहीं ये गलती से भी हाथ से छुट जाए तो जीवन में कोई अनहोनी की ओर इशारा करता है। हिंदू धर्म के अनुसार सिंदूर का कनेक्शन पति से माना जाता है। ऐसे में सिंदूर के गिरने से पति पर कोई भारी संकट आ सकता है। वह किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। इसके अलावा उन्हें कारोबार से जुड़ी कोई परेशानी या बहुत घाटा मिल सकता है।

 inauspicious signs

दूध उबलना वास्तु के अनुसार, दूध का संबंध चंद्रमा के साथ होता है। ऐसे में इसका उबलना और गिरना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसके गिरने या उबलने से घर की सुख- शांति भंग हो जाती है।इसके कारण घर के सद्स्यों में अनबन होने के साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ अन्य धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दूध या इससे बनी चीज के गिरने से परिवार में कोई अनहोनी होने की ओर संकेत करता है।

 inauspicious signs

तेल का गिरना: तेल के बर्तन या पात्र को भी संभाल कर रखने की जरूरत होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इसका हाथ से गिरना बेहद अशुभ होने की ओर संकेत देता है। ऐसे में घर पर कोई भारी संकट आने का खतरा रहता है। आने वाले समय में आपका किसी व्यर्थ की चीज या शारीरिक रूप से परेशान होने पर खर्चाहो सकता है। ऐसे में आपको तेल का बर्तन को संभाल कर पकड़ने और रखने की जरूरत है। इसके साथ ही पैन या कढ़ाही में तेल डालते समय भी विशेष ध्यान देना चाहिए। तेल को किसी चीज में डालते समय भी गिरना आने वाले संकेत की ओर इशारा करता है।

 inauspicious signs

चावल, अनाज आदि का गिरना जैसे कि सभी जानते ही होंगें कि हिंदू धर्म में अन्न का गिरना अपमान माना जाता है। इसीलिए चावल, गेंहू, अनाज आदि के हाथों से गिरना बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसके अलावा किसी से गलती से ये चीजें गिर जाए तो उसे पैरों पर लगानी की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। जिस भी व्यक्ति से ये गलती हुई हो उसे अन्न को अपने हाथों से उठाकर माथे पर लगाकर मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी से मांफी मांगनी चाहिए। नहीं तो देवी लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा के नाराज होने से घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story