×

यहां जाने सब कुछ! दीपावली से छठ पूजा तक की जानकारी

अक्टूबर के पूरे महीने में कुछ न कुछ पड़ ही रहा है। ऐसे में ये महीना कई मायनों में खास है। ये महीना न सिर्फ त्योहारों से भरा हुआ है बल्कि इसके साथ सरकार के कई नए नियम भी लागू हुए हैं। इस लिहाज से भी ये महीना काफी खास है।

Manali Rastogi
Published on: 28 Jun 2023 9:59 AM GMT
यहां जाने सब कुछ! दीपावली से छठ पूजा तक की जानकारी
X
यहां जाने सब कुछ! दीपावली से छठ पूजा तक की जानकारी

लखनऊ: आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। जहां एक ओर सरकार ने कई नियम बदल दिए हैं तो वहीं इस महीने कई सारे त्योहार भी पड़ रहे हैं। अक्टूबर के शुरूआत ही शारदीय नवरात्र के साथ हो चुकी है। जी हां, आज यानि 1 अक्टूबर को नवरात्र का तीसरा दिन है।

यह भी पढ़ें: गांधी जयंती के मौके पर याद आए महात्मा गांधी, अब हो रहा ये काम

इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी। वैसे इस महीने कई शुभ पर्व पड़ रहे है। अक्टूबर में इस बार नवरात्र से लेकर करवा चौथ, दशहरा और दीपावली तक पड़ रहा है। इस कारण यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है।

october

यह भी पढ़ें: सोने की बंदूक रखता है ये खिलाड़ी, सामने आया वीडियो

जानें अक्टूबर पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में:

  • 1 अक्तूबर - सिंदूर तृतीया, नवरात्रि तीसरा दिन मां चंद्रघंटा
  • 2 अक्तूबर - विनायक गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, ललिता पंचमी, नवरात्रि चौथा दिन
  • 5 अक्तूबर - सरस्वती पूजा, महानिशा पूजा, नवपत्रिका पूजा, नवपद ओली आरंभ, नवरात्रि पांचवा दिन
  • 6 अक्तूबर - दुर्गा महाष्टमी, महानवमी व्रत, नवरात्रि छठ दिन
  • 7 अक्तूबर - सरस्वती विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती, नवरात्रि सातवां दिन
  • 8 अक्तूबर - दुर्गा विसर्जन, दशहरा, विजयादशमी
  • 9 अक्तूबर - पापांकुशा एकादशी व्रत
  • 10 अक्तूबर - पद्मनाभ द्वादशी व्रत
  • 11 अक्तूबर - प्रदोष व्रत
  • 13 अक्तूबर - आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
  • 14 अक्तूबर - कार्तिक माह आरम्भ
  • 17 अक्तूबर - करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत
  • 21 अक्तूबर - अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी
  • 24 अक्टूबर - रमा एकादशी व्रत
  • 25 अक्टूबर - प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम
  • 26 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा
  • 27 अक्टूबर - दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका,चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
  • 28 अक्टूबर - कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
  • 29 अक्टूबर - भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चन्द्र दर्शन
  • 31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (छठ) व्रत आरंभ, नाग चतुर्थी, नहाय खाय

यह भी पढ़ें: 699 में फोन: साथ मिलेगा ये खास प्लान, Jio का बंपर ऑफर

अक्टूबर के पूरे महीने में कुछ न कुछ पड़ ही रहा है। ऐसे में ये महीना कई मायनों में खास है। ये महीना न सिर्फ त्योहारों से भरा हुआ है बल्कि इसके साथ सरकार के कई नए नियम भी लागू हुए हैं। इस लिहाज से भी ये महीना काफी खास है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story