×

राशिफल 31 जनवरी: मेष राशि आज रहिए सावधान, जानिए बाकि का हाल

दिन-शुक्रवार, तिथि-पष्ठी,  माह-माघ, सूर्योदय-7.15,सूर्यास्त-17.52। आज शुक्रवार है जानते हैं 12 राशियो के लिए दिन कैसा रहेगा...

suman
Published on: 31 Jan 2020 1:11 AM GMT
राशिफल 31 जनवरी: मेष राशि आज  रहिए सावधान, जानिए बाकि का हाल
X

जयपुर दिन-शुक्रवार, तिथि-पष्ठी, माह-माघ, सूर्योदय-7.15,सूर्यास्त-17.52। आज शुक्रवार है जानते हैं 12 राशियो के लिए दिन कैसा रहेगा...

मेष 31 जनवरी को जातक के व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।बिजनेस को लेकर सावधान रहे। परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

वृष 31 जनवरी को जातक को जातक सचेत रहने की आवश्यकता है कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

मिथुन 31 जनवरी को जातक के साथ कोई घटना घटेगी। जिसके लिए विपरित परिस्थितियां पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में परेशानी आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादी के लिए बात पक्की होगी।

कर्क31 जनवरी को जातक के घर परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी।स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। पिता के सेहत को लेकर दिक्कतें आएगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस में नुकसान होगी। कन्या को दान दे।

यह पढ़ें...कुंडली का योग बनाता है चरित्रहीन, इस कारण बाप-बेटी, भाई-बहन में होते हैं अवैध संबंध

सिंह 31 जनवरी को जातक के मन में विचारों की हलचल रहेगी। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है।

कन्या 31 जनवरी को जातक का मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। धन की स्थिति मजबूत होगी।

तुला 31 जनवरी को जातक दिन मन में अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक 31 जनवरी को जातक के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

धनु 31 जनवरी को जातक के लिए शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

मकर 31 जनवरी को जातक के मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता की सेहत खराब रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

यह पढ़ें..अगला सप्ताह इन लोगों के लिए होगा खास, इस तरह बिताए अपने प्यार के साथ

कुंभ 31 जनवरी को जातक के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

मीन 31 जनवरी को जातक दिन जातक को भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है।

suman

suman

Next Story