×

Gaja Laxami Yoga Me Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण में लक्ष्मी योग से इन राशियों पर धन की वर्षा, जानिए किसका चमकेगा भाग्य

Gaja Laxami Yoga Me Chandra Grahan: 22 गुरु बृहस्पति ने मेष राशि में प्रवेश किया था। यहां राहु पहले से मौजूद था। जब भी राहु और गुरु ग्रह किसी राशि में मिलते हैं तब गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा केसाथ चंद्र ग्रहण भी है और इस पर गजलक्ष्मी राजयोग का असर पड़ेगा। गजलक्ष्मी राजयोग का असर 7 राशियों पर नजर आएगा। इन राशियों को जमकर धनलाभ होने की संभावनाएं हैं।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 1 May 2023 10:19 AM GMT
Gaja Laxami Yoga Me Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण में लक्ष्मी योग से इन राशियों पर धन की वर्षा, जानिए किसका चमकेगा भाग्य
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Gaja Laxami Yoga Me Chandra Grahan: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5मई बुधवार के दिन लग रहा है। इस दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। ग्रहण खगोलीय घटना है। जो अमावस्या और पूर्णिमा को लगता है। अमावस्या के दिन लगने वाले ग्रहण को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा के दिन लगने वाले ग्रहण को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

बुधवार 5 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय रात को 8.35 से शुरू होकर मध्य रात्रि 1.21 PM पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा, 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है।

5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इस चंद्र ग्रहण से पहले बेहद शुभ माने जाने वाले गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। 22 अप्रैल को देवताओं के गुरु बृहस्पति ने मेष राशि में प्रवेश किया था। यहां राहु पहले से मौजूद था। जब भी राहु और गुरु ग्रह किसी राशि में मिलते हैं तब गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा केसाथ चंद्र ग्रहण भी है और इस पर गजलक्ष्मी राजयोग का असर पड़ेगा। गजलक्ष्मी राजयोग का असर 7 राशियों पर नजर आएगा। इन राशियों को जमकर धनलाभ होने की संभावनाएं हैं। बताते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं

मेष राशि- ग्रहण का शुभ असर मेष राशि के जातकों पर होगा। इन पर आर्थिक रूप से बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। इन्हें करियर में सफलता के नए आयाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबारियों को इस योग से आर्थिक लाभ होंगे। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि गजलक्ष्मी राजयोग के कारण मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पेशेवर जिंदगी में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी में तरक्की होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों को भी गजलक्ष्मी राजयोग के कारण धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। बिजनेस करने वालों को इस समय शानदार मौके मिलेंगे।इसके अलावा भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा।

कन्या राशि राहु और गुरु की युति से बनने वाले गजलक्ष्मी राजयोग के कारण शादीशुदा जिंदगी शानदार रहेगी। इसके अलावा आप आर्थिक रूप से और मजबूत होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में भी शानदार नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि- गजलक्ष्मी राजयोग के फायदे तुला राशि वालों को भी भरपूर मिलेंगे। अगर लंबे समय से काम अटके हुए थे, तो वह पूरे हो जाएंगे।इसके अलावा पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा धन प्राप्ति की भी संभावनाएं हैं।

धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा। गजलक्ष्मी राजयोग से धनु राशि वालों को अचानक धन मिलेगा। आर्थिक लाभ से भरा ये साल आपके लिए सुखदायक रहेगा। कोई नया बिजनेस भी आप कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कार्य के आधार पर सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा मिलेगा लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

मीन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप अपने खर्चों पर भी लगाम लगा पाएंगे। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।

चंद्र ग्रहण सूतक काल मान्य नहीं

इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा। कभी भी सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण पूर्ण होता है। इस दिन धार्मिक कामों पर कोई रोक नहीं होगा।जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में आए बिना ही बाहर निकल आता है, तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में दाखिल होता है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है।

चंद्र ग्रहण इस राशि के जातक को इस दिन खासतौर पर सावधानी से काम लेना होगा।

चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखेगा ?

चंद्र ग्रहण इस साल भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया के देशों में में पूरी तरह से दिखेगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story