TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

हस्तरेखा : जिनकी होती है ऐसी हथेली, उनकी नहीं रहती कभी तिजोरी खाली

एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त करता है तथा अपने पूर्वजों से मिली संपत्ति में वृद्धि करने वाला होता है। शारीरिक दृष्टि से ऐसा व्यक्ति आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी व्यक्तियों की इनके जीवन में भरमार होती  है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Dec 2020 2:30 AM GMT
हस्तरेखा : जिनकी होती है ऐसी हथेली, उनकी नहीं रहती कभी तिजोरी खाली
X
वह साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपने शुभ कर्मों से उच्च स्तरीय जीवनयापन करता है। उसके जीवन में सम्‍मान की कोई कमी नहीं होती और वह समस्त ऐश्वर्य, सुख भोगता है।

लखनऊ : कहते हैं व्यक्ति का भाग्य उसके हाथ में होता है।संसार ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास सारी सुविधाएं होती हैं। उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों के हाथों में विशेष स्थितियां रहती हैं।

हाथों में भाग्य रेखा

यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से प्रारंभ होकर सीधी शनि पर्वत पर जाती हो तथा सूर्य पर्वत पूर्ण विकसित, लालिमा लिए हुए हो और उस पर सूर्य रेखा भी बिना कटी-फटी, पतली और स्पष्ट हो, साथ ही मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा तथा आयु रेखा स्पष्ट हो तो इसे गजलक्ष्मी योग कहा जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपने शुभ कर्मों से उच्च स्तरीय जीवनयापन करता है। उसके जीवन में सम्‍मान की कोई कमी नहीं होती और वह समस्त ऐश्वर्य, सुख भोगता है।

यह पढ़ें...9 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गजानन की कृपा, जानें पंचांग, करें ये उपाय

तेजस्वी और चुंबकीय व्यक्तित्व

जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह तेजस्वी और चुंबकीय व्यक्तित्व का धनी होता है। उसके आसपास ऐश्वर्य और भौतिक सुख सुविधाएं चली आती हैं। एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त करता है तथा अपने पूर्वजों से मिली संपत्ति में वृद्धि करने वाला होता है। शारीरिक दृष्टि से ऐसा व्यक्ति आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी व्यक्तियों की इनके जीवन में भरमार होती है।

भाग्‍य रेखा गहरी और साफ

अगर भाग्‍य रेखा गहरी और साफ दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति बहुत ईमानदार होते है। वह आदर्शवादी होते हैं और जीवन में हर काम को बेहतर ढंग से करते हुए आगे बढ़ते हैं। वे कोई भी गलत काम नहीं करते। हर काम में ईमानदारी और आदर्शवादिता उनके लिए सर्वोपरि होती है। मध्‍यमा उंगली तक जाने वाली भाग्य रेखा अच्‍छी नहीं मानी जाती। ऐसा व्यक्ति जीवन में अनेक गलती करता है और नुकसान उठाता रहता है।

यह पढ़ें...इस Vastu Tips का देखें कमाल, पति-पत्नी में बढ़ेगा प्यार, होंगे धनवान

हथेली का बीच का हिस्सा दबा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हथेली का बीच का हिस्सा दबा हुआ और गहरा होने के साथ ही सूर्य एवं गुरु पर्वत पुष्ट, मजबूत एवं उभरे हुए हों तो ऐसे व्यक्ति व्यक्तित्व के बहुत ही धनी होती हैं। उनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है।यदि हथेली के बीच का हिस्सा दबा हुआ गहरा हो, सूर्य और गुरु पर्वत पुष्ट, मजबूत और उभरे हुए हो, भाग्य रेखा शनि पर्वत के मूल को छूती हो तो हाथ में शुभकर्तरी योग बनता है।

जादुई व्यक्तित्व और लंबा जीवन

ऐसे लोगों का व्यक्तित्व जादुई होता है। इस तरह के लोगों के आसपास समस्त सुविधाएं होती हैं। उन पर लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। ऐसे लोगों के पास कमाई के स्रेात भी एक से अधिक होते हैं। ऐसे लोगों को अपने पूर्वजों से जो भी संपत्ति या धन मिलता है वे उसमें निरंतर बढ़ोतरी करते रहते हैं।

शारीरिक रूप से भी ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी की ऐसे लोगों के जीवन में लंबी लाइन रहती है। हालांकि कभी-कभी ऐसे लोग व्यक्ति घमंडी भी हो जाते हैं जो इनके व्यक्तित्व का नकारात्मक पक्ष होता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story