×

होली स्पेशल वास्तु: इस दिन भी बढ़ेगा मान-सम्मान, बस रखें इन बातों का ख्याल

होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल अवश्य छिड़कें। वास्तु के अनुसार होली पर रंग खेलने से स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 March 2021 4:01 AM GMT
होली स्पेशल वास्तु: इस दिन भी बढ़ेगा मान-सम्मान, बस रखें इन बातों का ख्याल
X
वैलेंटाइन डेः एक दिन का नहीं, महीने भर का है यहां मदनोत्सव

जयपुर : 28 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इसके बाद मनाया जाने वाला होली का त्योहार जीवन में खुशियां और उत्साह लेकर आता है। रंगों के इस त्योहार पर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। इस त्योहार पर लोगों के सभी मनमुटाव दूर हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि इस त्योहार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का ध्यान में रखा जाए तो अपने जीवन में खुशियों के नए रंग बिखेर सकते हैं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान

होली पर अपने घर या प्रतिष्ठान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं और घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज का चित्र लगाएं। घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों का चित्र लगाएं। होली के अवसर पर घर में श्रीयंत्र लाएं और इसे अपने घर या दुकान में स्थापित करें।

Holi in Braj

यह पढ़ें...22 मार्च: आज किसका होगा नाम, कौन होगा बदनाम, जानिए अपना राशिफल

द्विमुखी दीपक जलाएं

होली पर मोती शंख को घर में लाएं। अपने घर के मुख्य द्वार पर द्विमुखी दीपक जलाएं। होली पर किसी विरोधी द्वारा दी गई, लौंग या इलायची का सेवन न करें। अगर घर में लगी ध्वजा पुरानी हो गई है या उसका रंग फीका हो गया है तो होली पर इस ध्वजा को बदल दें। होलिका दहन घर के भीतर नहीं करना चाहिए।

नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं

होलिका की राख को घर के चारों ओर छिड़कने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। होली पर काले रंग का प्रयोग न करें। होली के दिन गहरे रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग सबसे अच्छा माना जाता है। यह रंग चंद्रमा का प्रतीक है और विन्रमता दर्शाता है। होली का रंग सबसे पहले अपने इष्टदेव और पितृगणों को लगाएं। त्योहार के दिन अपने घर के दरवाजे को अशोक की पत्तियों से बने तोरण से सजाएं।

MONEY

स्वास्थ्य और यश में वृद्धि

होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल अवश्य छिड़कें। वास्तु के अनुसार होली पर रंग खेलने से स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है। होली पर श्रीराधा-कृष्ण की सुंदर तस्वीर लाकर घर के मुख्‍य द्वार पर लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर रखें।

रुका हुआ धन मिलेगा

होली खेलने से पहले गुलाबी रंग का गुलाल लेकर सबसे पहले राधा-कृष्‍ण को अर्पित करें। गुलाल के पैकेट में चांदी का सिक्का रखें, फिर उसे लाल कपड़े में रखकर कलावे से बांध दें। इससे धन लाभ होगा और रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकेगा।

hanumanji file

यह पढ़ें...22 मार्च का पंचांग और शुभ समय: जानिए जयपुर-लखनऊ में कब है शुभ चौघड़िया

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

होली पर घर में आने वाले सभी मेहमानों को कुछ ना कुछ अवश्य ही खिलाकर वापस भेजें। ऐसा करने से भाग्य प्रबल होता है। होली के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला अर्पित करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story