×

होली पर टोने-टोटके होंगे बेअसर, जब इन बातों का रखेंगे ख्याल

ऐसे लोग अपनी दुश्मनी निकालते हैं। दुश्मनी निकालने वाले लोग टोना टोटका का सहारा लेते हैं।इस बार 28-29 मार्च को होली है, ऐसे में सावधानी बरतना चाहिए।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 March 2021 3:49 AM GMT
होली पर टोने-टोटके होंगे बेअसर, जब इन बातों का रखेंगे ख्याल
X
टोने -टोटके होली पर बचे

लखनऊ: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रंगों का त्यौहार होली मनाया जाता है। यह पर्व बसंत ऋतु का संदेशवाहक भी है जब प्रकृति अपने माधुर्य की चरम सीमा पर होती है। भारत की संस्कृति एवं इतिहास का परिचायक यह पर्व आध्यात्म के रस में सराबोर भारतीय जन मानस के मनों पर श्रद्धा एवं भक्ति के गहरे रंगों की अमिट छाप छोड़ देता है होली उल्लास और उमंग का त्योहार है। इस दिन लोग हर तरह के गिले शिकवे भूलकर आपस में गले मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, लेकिन कुछ लोग रंग की आड़ में दूसरों को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चुकते है। ऐसे लोग टोने-टोटकों का सहारा लेते हैं।

टोने -टोटके

होली में किए गए जाने वाले कुछ टोने -टोटके जनहित के लिए किए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी टोटके होते हैं, जो दूसरों का अहित करने के लिए किए जाते हैं। ऐसे लोग अपनी दुश्मनी निकालते हैं। दुश्मनी निकालने वाले लोग टोना टोटका का सहारा लेते हैं।इस बार 28-29 मार्च को होली है, ऐसे में सावधानी बरतना चाहिए।

holi

यह पढ़ें...मार्च से लॉकडाउन फिर! एक साल पहले जैसे बने हालात, पीएम कर सकते है बड़ा एलान

बचने के उपाय

टोने-टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। होलिका दहन वाले दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिये। टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए सिर को टोपी आदि से ढक कर रखें। टोने-टोटके में व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें।

काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें

इस दिन अपने पास काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। यदि पहले से भी कोई टोटका होगा तो वो भी खत्म हो जाएगा। महादेव, बालाजी और काल भैरव को तंत्र का देवता कहा जाता है। तीनों देवताओं की आराधना करना श्रेयस्कर रहेगा।

holi

यह पढ़ें...आगरा: आबकारी मंत्री और प्रमुख सचिव में तालमेल की कमी, मामला पहुंचा लखनऊ

मिठाई न खाएं

कभी भी किसी के घर होली के दिन नारंगी रंग की बनी मिठाई न खाएं।

किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें क्योंकि काला जादू सबसे अधिक शराब और मदिरा पर अपना प्रभाव दिखाता है।

बिल्कुल सेवन न करें

गुड़ और काली मिर्च से बने हुए पदार्थों का बिल्कुल सेवन न करें। इसका इस्तेमाल स्तंभन कर्म करने के लिए किया जाता है। मांस से बनी चीजों का सेवन न करें इससे मारण कर्म का प्रयोग किया जाता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story