Akshaya Tritiya 2023: आज इन राशियों पर होगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा, 125 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग

Akshaya Tritiya 2023: इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी साथ ही इस बार ये काफी ख़ास होने वाली है क्योकि 125 साल के बाद ऐसा शुभ संयोग बन रहा है।

Shweta Shrivastava
Published on: 20 April 2023 7:00 AM GMT (Updated on: 22 April 2023 10:43 AM GMT)
Akshaya Tritiya 2023: आज इन राशियों पर होगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा, 125 साल बाद बन रहा ऐसा शुभ संयोग
X
Akshaya Tritiya 2023 (Image Credit-Social Media)

Akshaya Tritiya 2023: इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी साथ ही इस बार ये काफी ख़ास होने वाली है क्योकि 125 साल के बाद ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। वहीँ ये भी कहा जा रहा है कि कुछ प्रमुख राशियों के लिए इसका विशेष महत्त्व होगा और उनका भाग्य अचानक से जाग जायेगा। आइये जानते हैं क्या खास है इस साल की अक्षय तृतीया में और इससे कौन सी राशियों के जातक धनवान होने वाले हैं।

125 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग

हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ होता है। साथ ही अगर आप चांदी या कोई भी अन्य सामान खरीदते हैं तो वो काफी शुभ माना जाता है। लोग इस दिन न सिर्फ शॉपिंग करते हैं बल्कि दान पुण्य भी करते नज़र आते हैं। वहीँ कहा जा रहा है कि इस साल ये दिन काफी खास होने वाला है क्योकि इस बार अक्षय तृतीया पर मेष राशि में 5 ग्रहों सूर्य, बृहस्पति, बुध, राहु और यूरेनस (अरुण ग्रह) का अनोखा संयोग बन रहा है। वहीँ 22 अप्रैल 2023 यानि अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में अत्यंत शुभ और फलदायी स्थिति में होंगे। यही वजह है कि अक्षय तृतीया इन 4 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद और शुभकारी होगी। आइये जानते हैं कि किन राशियों के लिए दिन बेहद शुभ होने वाला है।

अक्षय तृतीया पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

अक्षय तृतीया का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। दरअसल मेष राशि में पंचग्रही योग बनता दिख रहा है। जिससे इस राशि के लोगों की नौकरी में तरक्की होगी, आय में वृद्धि होगी साथ ही कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ भी मिल सकती है। ग्रहों का ये संयोग आय में वृद्धि करेगा। साथ ही मेष राशि के जातकों को भी इस दिन दान पुण्य करना चाहिए जो उनके लिए काफी श्रेष्कर होगा।


वृषभ राशि

अक्षय तृतीया पर विशेष पंचग्रही योग बन रहा है जो कला से जुड़े लोगों के लिए काफी शुभ होता है। इस दिन इन राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा जिसमे उन्हें आर्थिक और मानसिक सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपको भौतिक सुख सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। धन वैभव प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपके धन में अपार वृद्धि होगी। इस दिन अगर आप चांदी खरीदते हैं तो आपके लिए ये बेहद श्रेष्कर होगा।

कर्क राशि

अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के जातकों को अपार धन प्राप्ति के अवसर नज़र आ रहे हैं। इस साल पड़ रहा ये संयोग कर्क राशि के जातकों के लिए अपार अवसर लेकर आने वाला है। अगर आप अपना कोई व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। हीरा आपके लिए विशेष लाभकारी होगा। इस दिन अगर आप सोना या चांदी खरीदेगे तो आपके लिए बेहद फलदाई होगा।

सिंह राशि

सबसे अधिक फलदाई राशियों में सिंघ राशि भी है जिसके जातकों को इस अक्षय तृतीया अपार धन संपत्ति देने वाली है। आपको बता दें कि इस राशि में सूर्य पंचम भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आपका अगर कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वो पूरा होगा। साथ ही आपके प्रगति के सभी रास्ते खुलते नज़र आ रहे हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story