×

11 दिसंबर राशिफल:इन 6 राशियों पर मां लक्ष्मी होगी मेहरबान, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार

इस राशि के जातक का बाहरी लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Dec 2020 1:54 AM GMT
11 दिसंबर राशिफल:इन 6 राशियों पर मां लक्ष्मी होगी मेहरबान, जानें कैसा रहेगा शुक्रवार
X
पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-कृष्ण,तिथि-एकादशी, दिन शुक्रवार,नक्षत्र- चित्रा, सूर्योदय-06.45, सूर्यास्त-17.07, राहू - 11:00 AM – 12:20 PM। कुछ लोग ऑफिस में विवेक से काम लें। सफलता प्राप्त होगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। शुक्रवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

तनाव मुक्त

मेष 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का दिन व्यस्त और तनाव मुक्त रहेगा। ऑफिस में विवेक से काम लें। सफलता प्राप्त होगी। पिछले रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाई का निकटवर्ती लोगों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। छात्र एकाग्र मन से शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। आज का शुभ रंग- भूरा

खुशी का माहौल

वृष 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को आय के नए स्रोत मिलेंगे।विरोधीपक्ष पराजित होंगे। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। रुका धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का शुभ रंग- नीला।

संतान को सफलता

मिथुन 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का बाहरी लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा।जमीन में निवेश करना फलदायक रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से मिलना-जुलना होगा। बिगड़ा काम बनेगा। आज का शुभ रंग- लाल।

अच्छे समाचार की प्राप्ति

कर्क 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक काम करते समय सावधानी बरतें। आज आग का इस्तेमाल संभल कर करें। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। मन में शांति बनी रहेगा। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नौकरी व बिजनेस में लाभ होगा। आज का शुभ रंग- हरा।

यह पढ़ें...Solar Eclipse 2020: साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर डाल रहा बहुत बुरा प्रभाव

rashi

अचानक धन लाभ

सिंह 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को अचानक बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस में धन लाभ की प्रबल संभावना है। शाम के समय खुशी की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। भाइयों और दोस्तों की मदद से फायदा मिल सकता है। भगवान शिव की पूजा करें। बिजनेस में सतर्क रहें। आज का शुभ रंग- ग्रे।

सुख शांति

कन्या 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का दिन सुख शांति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा वैचारिक मतभेद खत्म होगा। बच्चों का ख्याल रखें। नौकरी में तनाव बढ़ेगा। आज का शुभ रंग- गुलाबी।

नये अवसर प्राप्ति

तुला 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को काम करने के नये अवसर प्राप्त होंगे। दिनभर बिजनेस के बारे में योजना बनाएंगे। परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी नौकरी जाने से मन उदास रहेगा। बिजनेस में भी नुकसान होगा। आज का शुभ रंग- काला।

अच्छी खबर मिलेगी

वृश्चिक 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक जमीन-मकान की खरीदारी करेंगे। बिजनेस में सुधार होगा और तेजी आयेगी। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर दिन है। ऑफिस में सहयोगी से विवाद होगा। सतर्क रहें। आज का शुभ रंग नीला।

यह पढ़ें...सूर्य ग्रहण 2020: जानें कैसे राहु के प्रतिशोध का परिणाम है ग्रहण, क्या पड़ता है प्रभाव

rashi

सफलता से खुशी

धनु 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक का काम संपन्न होगा। मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परंतु यात्रा स्थगित हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की सफलता से मन को संतोष मिलेगा। नौकरी के लिए परेशान रहेंगे। आज का शुभ रंग- लाल।

परेशानियां खत्म

मकर 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक मानसिक तनाव पर नियंत्रण रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पहचान का दायरा बढ़ेगा। दोस्तों की सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जायेंगे।नौकरी काम से बॉस खुश होंगे।आज का शुभ रंग- गुलाबी।

बिजनेस में लाभ

कुंभ 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक को अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नये लोगों से पहचान बढेगी। परिवार में जहां तक हो सके, शांत रहें। नौकरी समझौता कर के चलें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में साझेदार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार करेंगे।आज का शुभ रंग- मैरून।

बच्चों का ख्याल

मीन 11 दिसंबर शुक्रवार के दिन इस राशि के जातक बिना कारण परेशान रहेंगे। माता की सेहत की अनदेखी न करें। बिजनेस में सावधानी बरतें। जोखिम के कामों से दूर रहें। अच्छे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- काला।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story