×

सूर्य ग्रहण 2020: जानें कैसे राहु के प्रतिशोध का परिणाम है ग्रहण, क्या पड़ता है प्रभाव

भारतीय ज्योतिष में इस दिन रात को लगने वाले इस ग्रहण को खंडग्रास ग्रहण मानते है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। लेकिन चंद्रमा जब आंशिक रूप से सूर्य को ढके तो इसे खंडग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Dec 2020 12:20 PM GMT
सूर्य ग्रहण 2020: जानें कैसे राहु के प्रतिशोध का परिणाम है ग्रहण, क्या पड़ता है प्रभाव
X
भारतीय ज्योतिष में इस दिन रात को लगने वाले इस ग्रहण को खंडग्रास ग्रहण मानते है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। लेकिन चंद्रमा जब आंशिक रूप से सूर्य को ढके तो इसे खंडग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। यानी  14 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण है।

लखनऊ: साल 2020 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण से पहले शक्र वृश्चिक राशि गोचर कर रहे है जिसका प्रभाव भी इस ग्रहण पर पड़ेगा । 14 दिसंबर का सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा वहीं देश-विदेश पर भी सूर्य ग्रहण का असर देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण का असर भारत से लेकर अमेरिका तक देखने को मिलेगा।

यह पढ़ें...किताब पढ़ने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, रांची के युवकों ने शुरू किया स्टार्टअप

14 दिसंबर का सूर्य ग्रहण सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन अमावस्या भी है। भारतीय ज्योतिष में इस दिन रात को लगने वाले इस ग्रहण को खंडग्रास ग्रहण मानते है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। लेकिन चंद्रमा जब आंशिक रूप से सूर्य को ढके तो इसे खंडग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। यानी 14 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण है।

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 14 दिसंबर को शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ और 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट पर सूर्य ग्रहण का समापन होगा। यह ग्रहण करीब 5 घंटे से ज्यादा लंबे वक्त तक रहेगा।

surya grahan

इन बातों का रखें ध्यान

सूतक काल इस सूर्य ग्रहण में मान्य नहीं होगा लेकिन फिर भी जो लोग ग्रहण के दौरान सूतक काल के नियमों का पालन करते हैं वे ग्रहण के समय भोजन न करें, गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें. ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए। ग्रहण की अवधि के समय खाने पीने की वस्‍तुओं में तुलसी के पत्‍तों को रख देना चाहिये। ग्रहण के समय स्‍नान ना करें लेकिन समाप्‍त होने पर अवश्‍य स्‍नान करना चाहिये। इससे शुद्धिकरण हो जाता है।

चूंकि इस समय प्रकृति बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए हर बात का ध्‍यान रखना जरूरी हो जाता है। जहां तक सूतक की बात है, यह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों के समय लगता है। बस घटना के समय भौगोलिकता को देखकर इसका समय तय किया जाता है। इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जाएगा इसलिए यहां इसका सूतक नहीं लग रहा है। ग्रहण के पहले मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण खत्‍म होने पर शुद्धिकरण के बाद खोले जाते हैं।

यह पढ़ें...अविवाहित डूबा देंगे देश: नहीं करना चाहते शादी-सेक्स, बच्चों के जन्म पर संकट

असर और महत्व-

ग्रहण एक आम खगोलीय घटना है जिसका जीवन पर खास महत्व नहीं होता, लेकिन ज्योतिषीय गणना में इसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्यग्रहण रात्रि में होने के कारण इसका यहां सूतक भी नहीं लगेगा और न ही किसी को विशेष सावधानियां अपनानी पड़ेंगे। अगर यह ग्रहण दिखाई देता तो गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी बड़ती लेकिन इस बार इसका असर नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य से काफी हानिकारक सोलर रेडिएशन निकलते हैं जिससे कि आंखों के नाजुक टिशू डैमेज हो जाते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चांद पृथ्वी से बेहद दूर रहने हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है। जिससे चांद सूर्य की आधे से ज्यादा रोशनी को रोक लेता है।

यह पढ़ें..Relationship Tips: विवाहित जीवन में यह चार बातें रिलेशनशिप को बनती है मजबूत

पौराणिक कथा- राहु का प्रतिशोध

मत्स्यपुराण की कथानुसार, जब समुद्र मंथन से अमृत निकला था तो राहु नाम के दैत्य ने देवताओं से छिपकर उसे पी लिया था। यह होते हुए सूर्य और चंद्रमा दोनों ने देख लिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने भगवान विष्णु को दी। यह सुन विष्णु जी को बहुत क्रोध आ गया। उन्होंने राहु के इस अन्यायपूर्ण कृत के चलते उसे मृत्युदंड देने के लिए उस पर सुदर्शन चक्र से वार किया। ऐसा करने पर राहु का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। लेकिन उसने अमृतपान किया हुआ था जिसके चलते उसकी मृत्यु नहीं हुई। वहीं, राहु ने सूर्य और चंद्रमा से प्रतिशोध लेने के लिए दोनों पर ग्रहण लगा दिया। इसे ही आज सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण के नाम से जाना जाता है।

14 दिसंबर 2020 को पड़ने वाले ग्रहण को दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीकी देशों व प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण पडेंगे। पहला 10 जून को होगा तो दूसरा 10 दिसंबर 2021 को।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story