×

20 दिसंबर राशिफल: जानें उन 6 राशियों के नाम, जिनके सितारे आज नहीं देंगे साथ

रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Dec 2020 2:21 AM GMT
20 दिसंबर राशिफल: जानें उन 6 राशियों के नाम, जिनके सितारे आज नहीं देंगे साथ
X
भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी।

जयपुर - विक्रम संवत – 2077, माह मार्गशीर्ष पक्ष-शुक्ल, तिथि- षष्ठी दिन रविवार, नक्षत्र- शतभिषा 11:56 PM तक सूर्योदय- 7:07 AM, सूर्यास्त-17.30, राहुकाल - 4:22 PM – 5:41 PM । दिन रविवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल

मेष से कर्क तक....

मेष 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक का प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरफ से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें।हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक के मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता जातक को सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। भविष्य के लिए बचत करेंगे। माता-पिता का ख्याल रखें।

मिथुन 20 दिसंबर दिन रविवार जातक के लिए मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। नौकरी में ट्रांसफर का भय बना रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं,शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें । परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

कर्क 20 दिसंबर दिन रविवार जातक को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है।विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।

यह पढ़ें..वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो क्रिसमस के दिन भरेगा धन का भंडार

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 20 दिसंबर दिन रविवार जातक के लिए मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी।

कन्या 20 दिसंबर दिन रविवार जातक के लिए आसपास की बिजनेस यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में फलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। बाहर जाने से पहले भगवान को याद कर लें और मास्क जरूर पहने। आपकी सेहत और वाहन के लिए जरुरी है।

तुला 20 दिसंबर दिन रविवार जातक के चारों ओर सुखद माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। सूर्य का चालीसा का नित्य जाप करें।

वृश्चिक 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक का दिन मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा और हताशा रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी। सतर्क रहे। नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

यह पढ़ें...2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

rashifal file

धनु से मीन तक...

धनु 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक को किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम मिलेगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के मन में किसी प्रतियोगिता की वजह से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। परिवार के साथ घर पर ही मस्ती करेंगे। और खुशनुमा पल का आनंद लेंगे। सूर्य को चल चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

मकर 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक के लिए संतोष और शांति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध में अनबन तय है।

कुंभ 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक को शुभ फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का भी ख्याल रखें। इसके लिए सूर्य के नामों का स्मरण करते रहेँ।

मीन 20 दिसंबर दिन रविवार को जातक के जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा। अत: सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बाहर यात्रा ना करें। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहे। सूर्य को जल दें लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story