×

पढ़ें 21 दिसंबर का राशिफल, कैसा रहेगा दिन और कैसी होगी रात 12 राशियों के साथ

21 दिसंबर दिन सोमवार जातक  में  जोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Dec 2020 2:27 AM GMT
पढ़ें 21 दिसंबर का राशिफल, कैसा रहेगा दिन और कैसी होगी रात 12 राशियों के साथ
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

मेष 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। हो सकता है आज पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है।

वृष 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी।

मिथुन 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को थोड़ा सतर्क रहना होगा। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें।

कर्क 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक का मन उदास रहेगा। जिसका आपके जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दे। आज के दिन कई जगहों पर लाभ मिलते मिलते रह जाएगा।बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है।

यह भी पढ़ें...2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक के आत्मबल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें।

कन्या 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन सतर्क रहें।

तुला 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को कही से अचानक धन प्राप्ति होगी । दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। पार्टी रेस्टोरेंट मूवी और घूमना फिरना लगेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।आंखों में जलने से परेशान रहेंगे।

यह भी पढ़ें...वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो क्रिसमस के दिन भरेगा धन का भंडार

rashi

धनु से मीन तक....

धनु 21 दिसंबर दिन सोमवार को जातक परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इससे शांति मिलेगी। दोपहर में ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दे। नहीं तो पूरे दिन परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। गरीबों की मदद करें।

मकर 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है।

कुंभ 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक को गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम के चक्कर में है उन्हें सतर्क रहना होगा।

मीन 21 दिसंबर दिन सोमवार जातक में जोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना हो सकता है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story