×

राशिफल 22 जून: इन 3 राशियों की लापरवाही सेहत पर पड़ेगी भारी, जानें बाकी का हाल

माह- आषाढ़, दिन-सोमवार, पक्ष-शुक्ल,  तिथि- प्रतिपदा, नक्षत्र-आर्द्रा,  सूर्योदय-05.08,सूर्यास्त-18.42। आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

suman
Published on: 22 Jun 2020 12:25 AM GMT
राशिफल 22 जून: इन 3 राशियों की लापरवाही सेहत पर पड़ेगी भारी, जानें बाकी का हाल
X

जयपुर- माह- आषाढ़, दिन-सोमवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा, नक्षत्र-आर्द्रा, सूर्योदय-05.08,सूर्यास्त-18.42। आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मनमुटाव का माहौल

मेष 22 जून दिन सोमवार जातक का किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा शिव मंत्र का जप करें।

प्रेम बढ़ेगा

वृष 22 जून सोमवार के दिन जातक का परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

नौकरी में लाभ

मिथुन 22 जून सोमवार के दिन जातक नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

फलदायी

कर्क 22 जून दिन सोमवार के दिन जातक के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा।

यह पढ़ें....Success Tips: सोते वक्त जैसा सोचेंगे, वैसा पाएंगे, बेहतर जीवन के लिए जानना जरूरी

धैर्य में कमी

सिंह 22 जून दिन सोमवार जातक को इस राशि के जातक के धैर्य में कमी आएगी। आत्मविश्वास भी कम होगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने काम की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेल काम के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रहे, प्रेम संबंधों में नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

सफलता हासिल

कन्या 22 जून दिन सोमवार जातक को इस राशि के जातक के लिए मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करने का दिन है। जातक के मनके हिसाब से सारे काम पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंग। सामाजिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते है।

नकारात्मक विचार

तुला 22 जून दिन सोमवार जातक को इस राशि के जातक के लिए के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। संतान को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जातक को स्वभाव और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में दोस्त के साथ पार्टनरशिप करेंगे।

सुख- शांति

वृश्चिक 22 जून दिन सोमवार जातक को इस राशि के जातक के लिए घर में सुख- शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा। घर में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होग। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। बिजनेस पर ध्यान दें।

यह पढ़ें....ऐसे बचें ग्रहण से: ये महाउपाय करेंगे प्रभाव कम, 4 माह तक रहें सावधान

पढ़ाई में उर्जा

धनु 22 जून दिन सोमवार को इस राशि के जातक जो पढ़ाई कर रहे है,उनके मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां ला सकती हैं। नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ तलाक की स्थिति बन रही है। रिश्तों को लेकर सचेत रहे।

भाग्यवृद्धि के अवसर

मकर 22 जून दिन सोमवार के इस राशि के जातक के लिए भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। जातक के सकारात्मक विचार दूसरों को परिवार को फायदा मिलेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। जातक और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम करें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। किसी वजह से परेशान रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रेम संबंध में भी तनाव है।

ऑफिस में दिक्कत

कुंभ 22 जून दिन सोमवार को इस राशि के जातक के लिए आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। गर्लफ्रेंड से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। किसी बड़े की सलाह फायदेमंद साबित होगा। अपने सेहत के प्रति सजग रहे।

आशा-निराशा के भाव

मीन 22 जून दिन सोमवार को इस राशि के जातक के लिए मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी। बिजनेस में विध्न आ सकते हैं। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तनाव रहेगा। बच्चों को अकेले ना छोड़े।

suman

suman

Next Story