×

राशिफल 25 जून: नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें 12 राशियों का हाल

माह- आषाढ़, दिन-बृहस्पतिवार, पक्ष-शुक्ल,  तिथि- चतुर्थी, नक्षत्र-अश्लेषा  सूर्योदय-05.08,सूर्यास्त-18.42। आज बृहस्पतिवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

suman
Published on: 25 Jun 2020 12:46 AM GMT
राशिफल 25 जून: नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें 12 राशियों का हाल
X

जयपुर- माह- आषाढ़, दिन-बृहस्पतिवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- चतुर्थी, नक्षत्र-अश्लेषा सूर्योदय-05.08,सूर्यास्त-18.42। आज बृहस्पतिवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

बढ़ेगा आत्मविश्वास

मेष 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक के सामने बिजनेस में समस्याएं बिना अवरोध खत्म होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साह बना रहेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धन का लाभ होगा। पारिवारिक कठिनाईयां कुछ कम होंगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती

सामंजस्य बैठाना

वृष 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक को कार्य में व्यस्तता रहेगी। पुराना फंसा धन प्राप्त होगा। यात्रा पर जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। बाहरी और घरेलू कार्यों में सामांजस्य बना रहेगा।

जल्दबाजी से बचें

मिथुन 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक आज निर्माण कार्य में प्रगति होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी तरह की जल्दबाजी से बचें। हानि हो सकती है। विरोधी से सावधान रहें। वाहन की खरीदारी करेंगे।

आकस्मिक धनलाभ

कर्क 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक का दिन उत्तम रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। दूसरों की सहायता करेंगे। आकस्मिक धन का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाई का सहयोग प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उपहार की प्राप्ति से मन प्रसंन रहेगा।

यह पढ़ें...अविवाहित लड़कों को नहीं पहनना चाहिए काले रंग के कपड़े, जानें और भी बातें होगा लाभ

विवाह प्रस्ताव

सिंह 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। वाहन की खरीदारी करेंगे। विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

बिजी शेड्युल

कन्या 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक को काम में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में नयी शुरुआत करेंगे। समस्या का समाधान जल्द मिलेगा। यात्रा करने से बचें। धन का आंशिक लाभ होगा। पारिवारिक समस्याओं से तनाव उत्पन्न होगा। क्रोध न करें। भवन निमार्ण कार्य में रुकावट आयेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा।

संपत्ति लाभ

तुला 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए आज भाग—दौड़ अधिक रहेगी। संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय उत्तम रहेगा। घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। यात्रा से परेशानी हो सकती है। बाहरी व्यक्ति से मनमुटाव ना करें। माता के सेहत का ख्याल रखें।

संतान सुख

वृश्चिक 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक को संतान सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। बिना विलम्ब कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक मान -प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन होगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में साझेदारी फलदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

यह पढ़ें...इन 7 जानवरों को हो जाता है भूकंप का आभास, ऐसे समझे इनके संकेत

नए अवसर

धनु 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक को नये अवसर की प्राप्ति होगी। मनोबल बढ़ेगा। छोटी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। जल्दबाजी में गलत फैसले ना लें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। मित्र से मुलाकात होगी।

नई योजना फलीभूत

मकर 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक नयी योजना बनायेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव कम होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट के कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपहार मिलेगा

कुंभ 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक को उपहार की प्राप्ति से मन खुश होगा। आकस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न लें। धैर्य बनाए रखें। नयी योजना पर कार्य करेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी।

आर्थिक स्थिति मजबूत

मीन 25 जून दिन बृहस्पतिवार जातक की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिन को अनुशासित रूप से व्यतीत करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों की कठिनाईयां कम होंगी।

suman

suman

Next Story