×

6 जुलाई : कैसा रहेगा दिन, मनाएंगे जश्न या रहेंगे उदास, जानिए पंचांग व राशिफल से दिनभर का हाल

जयपुर:  माह- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, दिन- शनिवार, तिथि- चतुर्थी01:10 तक फिर पंचमी, नक्षत्र- मघा10:12 तक फिर पूर्वा फाल्गुनी, करण- विष्टि01:10 तक फिर बव, सूर्य राशि- मिथुन, स्वामीग्रह-बुध, चंद्र राशि- सिंह, स्वामीग्रह--सूर्य,सूर्योदय- 05:33,सर्यास्त- 07:19, शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त :11:58 से 12:53, 

suman
Published on: 6 July 2019 1:00 AM GMT
6 जुलाई : कैसा रहेगा दिन, मनाएंगे जश्न या रहेंगे उदास, जानिए पंचांग व राशिफल से दिनभर का हाल
X

जयपुर: माह- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, दिन- शनिवार, तिथि- चतुर्थी01:10 तक फिर पंचमी, नक्षत्र- मघा10:12 तक फिर पूर्वा फाल्गुनी, करण- विष्टि01:10 तक फिर बव, सूर्य राशि- मिथुन, स्वामीग्रह-बुध, चंद्र राशि- सिंह, स्वामीग्रह--सूर्य,सूर्योदय- 05:33,सर्यास्त- 07:19, शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त :11:58 से 12:53, अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातः 09 से 10:30 बजे तक। आज के दिन कैलाश खेर व रणवीर सिंह जैसे कलाकारों का जन्मदिवस भी है तो जानते है उनके साथ हम सबके जीवन में क्या है खास।

मेष शनिवार आपके लिए बहुत लाभप्रद है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ शनिवार आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंडली से जानिए यश मिलेगा या अपयश, सकारात्मक परिणाम के लिए ये है उपाय

मिथुन शनिवार को व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां रहेंगी।

कर्क शनिवार को व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। आर्थिक तंगी एवं पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा।वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

सिंह शनिवार को व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं।किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या शनिवार सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। अधूरे कामों में गति आएगी। पारिवारिक उन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला शनिवार व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें।नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

यदि आपकी कुंडली है शादी का योग तो फिर इन उपायों से दूर करें विवाह बाधा

वृश्चिक शनिवार नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां की सामना करना पड़ सकता है।

धनु शनिवार को गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा।जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मकर शनिवार को जातक की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ शनिवार जातक के घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। आलस्य का परित्याग करें।पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हें। परिवार का साथ मिलेगा।

मीन शनिवार नई योजना में लाभ की संभावना है। व्यापार लाभप्रद रहेगा। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। खानपान का ध्यान रखें। कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे।शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संतान को कष्ट हो सकते हैं।

ऐसे बदल सकते हैं आप अपनी कुंडली, बदल सकता है आपका भाग्य

suman

suman

Next Story