×

8जुलाई : सोमवार को तिथि नक्षत्रों का बनेगा शुभ योग, जानिए किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ

माह – आषाढ़, तिथि – षष्ठी – 07:43:27 तक, सप्तमी – 29:26:10 तक, नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी – 18:34:07 तक, करण – तैतिल – 07:43:27 तक, गर – 18:32:07 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – वरियान – 15:26:15 तक, वार – सोमवार, सूर्योदय – 05:29:30, सूर्यास्त – 19:22:32।

suman
Published on: 7 July 2019 4:50 PM GMT
8जुलाई : सोमवार को तिथि नक्षत्रों का बनेगा शुभ योग, जानिए किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ
X

जयपुर: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। इसके साथ ही शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र चलेगा। इस नक्षत्र में जन्में जातक भविष्य की योजना बनाने में माहिर होते हैं। अधिकार का उपयोग दूसरों की भलाई के लिए करते हैं। वहीं शाम 6 बजकर 34 मिनट तक रवि योग चलेगा । रवि योग बहुत ही शुभ माना जाता है । माह – आषाढ़, तिथि – षष्ठी – 07:43:27 तक, सप्तमी – 29:26:10 तक, नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी – 18:34:07 तक, करण – तैतिल – 07:43:27 तक, गर – 18:32:07 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – वरियान – 15:26:15 तक, वार – सोमवार, सूर्योदय – 05:29:30, सूर्यास्त – 19:22:32।

मेष सोमवार को कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ चले आ रहे विवाद संपन्न हो सकते है। अपने आप को समझने की आप कोशिश कर सकते है। वैवाहिक जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें।अनिश्चित और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना होगा| मन को शांत रखें और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

वृष सोमवार का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है।सकारात्मक दृष्टिकोण आप लोगों को पूरे वक्त तरोताजा रखेगा। स्वास्थ्य में सुधार से अलावा लाभ होगा। यह घर के मोर्चे पर एक सामान्य दिन होगा। नौकरी के संबंध में आज आप अपने से उच्च वर्ग के अधिकारी से संपर्क करेगें। आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

इन मंत्रों का सावन मास में 30 दिन करें जाप,सुख-समृद्धि का भगवान शिव से मिलेगा वरदान

मिथुन सोमवार को पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। हिम्मत से आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।

कर्क सोमवार को परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपको अपने अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। जीवनसाथी के प्रेम संबंधों में पहले से सुधार आएगा। इस समय आप वाद-विवाद से बचकर रहें। सुबह उठकर भगवान शिव की आराधना अवश्य करें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

सिंह सोमवार को भाग्यवर्धक दिन है, आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपके रिश्तों में भी जबरदस्त सुधार होगा ।बच्चे मित्रों के साथ पिकनिक अथवा छुट्टी की प्रोजेक्ट बना सकते हैं। व्यवसायियों को दिन धीमा रहेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। खुद पर आप विश्वास करने के लायक बन सकते है।

इस मंत्र के नित्य जाप से बनेंगे बुद्धिमान, विघ्नहर्ता करेंगे आपका संपूर्ण कल्याण

कन्या सोमवार को अपने पुराने कर्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुँचे तो, सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें।व्यापार वृद्धि के संयोग दिखाई दे रहे है। मन आपका प्रसन्न रहेगा है। शत्रु से आपको छुटकारा मिल सकता है। लोग से मुलाकात होगी। शारीरिक स्फूर्ति आपके लिए जरूरी हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए आने वाले दिन खुशियों से भरपूर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आपके घर में हो रही धन की समस्या खत्म हो जाएगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तुला सोमवार का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरें होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जायेंगे| आसपास आपको बहुत मान सम्मान भी मिलेगा।आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण होंगे। किसी करीबी से आपको फायदा होगा। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। समस्त दुखों का निवारण

वृश्चिक सोमवार को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर आपको नियंत्रण बनके रखना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। परिवार से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाज में सबसे प्यार से बातचीत करें। भौतिक सुख की और ज्यादा झुकाव होगा। खर्च बढ़ने की संभावना है, आप आज खुदका ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।

यहीं सती ने त्यागे थे प्राण, इसलिए शिव सावन में यहां करते हैं वास

धनु सोमवार को प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपको ऊर्जा तो देगा, लेकिन आपके काम को प्रभावित भी करेगा| आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। काम के मोर्चे पर चीजें अनुकूल रहेंगी। कार्य से जुड़ी यात्रा आपको व्यस्त रखेगी। थकान और कमजोरी कुछ दिनों के लिए दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा।

मकर सोमवार अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखे अपने आसपास के लोगों परिजनों, दोस्तों पर विश्वास रखे।पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। समाज में आपकी तरक्की हो सकती है। सेहत से जुड़े सभी मामले का समाधान होगा। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा। किसी दूसरों की राय लेने से आपके काम आसानी से बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कुम्भ सोमवार को जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा| रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगें।सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य हावी रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। एक करीबी रिश्तेदार आपको देर शाम तक आश्चर्यचकित करेगा। पैसों को लेकर कोई चिंता अगर आपके मन में है, तो वह दूर होगी।

मीन सोमवार को प्रेम संबंधों में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो सकती हैं। माता पिता या जीवनसाथी से बहस हो सकता हैं। रिश्तों में अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम जीवन में अशांति आ सकती हैं। इस दिन आप खुद को शांत रखने की कोशिश करे तथा प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें। भगवान शिव की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सावन में पंचाक्षार मंत्र का करेंगे जाप तो शिव के बनेंगे कृपा पात्र

suman

suman

Next Story