×

हाथ का यह खास पर्वत बताएगा प्यार में होंगे बदनाम या बनेंगे मिसाल

suman
Published on: 22 Jan 2021 3:37 AM GMT
हाथ का यह खास पर्वत बताएगा प्यार में होंगे बदनाम या बनेंगे मिसाल
X
हाथ का यह खास पर्वत बताएगा प्यार में होंगे बदनाम या बनेंगे मिसाल

जयपुर: भविष्य में हम क्या करेंगे, हमारा जीवन कैसा रहेगा। यह सब हम कुंडली या फिर हाथ की रेखाओं से जानते है।हाथ में रेखाएं जितना स्पष्ट व साफ रहेगी हमारे जीवन में उतना ही संघर्ष कम होगा। हमारे भूत, भविष्य व वर्त्तमान का लेखा जोखा हाथ की रेखा व पर्वतों में है।

सौंदर्य और विलासिताप्रिय

*यदि सूर्य तथा शुक्र पर्वत उभार वाले है तो विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र एवं स्थायी प्रभाव डालने वाला, धनवान, परोपकारी, सफल प्रशासक, सौंदर्य और विलासिताप्रिय होता है।

यह पढ़ें......शुभ या अशुभ, जानिए लाल और काली चींटियों का घर में आने का संकेत

प्रेम का संकेत

*व्यक्ति के जीवन में प्यार अथवा प्रेम का संकेत शुक्र पर्वत से मिलता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत विकसित हो तो व्यक्ति प्रेम में सफलता पाता है। लेकिन यदि व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा संतुलित नहीं हो तो वह प्रेम में बदनाम हो जाता है।

hands1

पर्वत का उभार से तेजस्वी

*रेखाओं की इस स्थिति में व्यक्ति के प्रेम में वासना अधिक हो जाती है। व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का उभार उसे तेजस्वी बनाता है। ऐसे व्यक्ति के चेहरे के आकर्षण से लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते। ऐसे लोग अपने काम को भी निष्ठा एवं सजगता से करते हैं। उन्हें सुन्दर तथा कलात्मक चीजों के प्रति बहुत प्रेम होता है।

भौतिक सुखों के गुलाम

*यदि किसी की हथेली खुरदरी है और शुक्र पर्वत बहुत ज्यादा विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति भोगी होता है। ऐसे लोग केवल भौतिक सुखों के गुलाम हो जाते हैं।

* हथेली चिकनी एवं मुलायम है तथा शुक्र पर्वत पूरी तरह से विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति एक सफल प्रेमी तथा उत्कृष्ट कवि होता है।

यह पढ़ें......वास्तु शास्त्र: आपकी तरक्की में बाधक हैं ये पौधे, घरों में कभी न लगाएं

hands line

बेहद निर्मम

*यदि हाथ में शुक्र पर्वत दबा हुआ है, अविकसित है अथवा नहीं है तो उसके जीवन में दु:ख तथा परेशानियां पैदा हो जाती हैं। किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का झुकाव मंगल पर्वत की ओर हो तो ऐसा व्यक्ति प्रेम के मामलों में बेहद निर्मम होता है।

कलात्मक रुचि

* यदि अंगूठे का सिरा कोणदार हो और शुक्र पर्वत विकसित हो तब ऐसा व्यक्ति कलात्मक रुचि वाला होता है। यदि अंगूठे का सिरा वर्गाकार हो तो वह समझदार और तर्क से काम लेने वाला होता है। अंगूठे का फैला हुआ सिरा दयालुता का संकेत देता है।

suman

suman

Next Story