×

खोई चीज पाएं ऐसेः मौजूद हैं समाधान, अंक ज्योतिष से ऐसे लगाएं पता

अंक ज्योतिष में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब बहुत हद तक सच साबित होता है। अंक ज्योतिष में इसके लिए छोटा सा सूत्र है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 March 2021 3:47 AM GMT
खोई चीज पाएं ऐसेः मौजूद हैं समाधान, अंक ज्योतिष से ऐसे लगाएं पता
X
जानिए अंकशास्त्र में खोई हुई मूल्यवान वस्तु को ढूंढना है जहां कीमती वस्तु छिपी

लखनऊ: जब कोई भी कीमती वस्तु खो जाती है या गुम हो जाती है। तो अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार उस वस्तु की जानकारी मिल सकती है। माना जाता है की यदि कोई वस्तु खो जाये या गुम हो जाए तो उसको जानने का सबसे आसन तरीका अंक ज्योतिष है और अंक ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से ही आज खो जाने वाली वस्तु का पता लगाने का तरीका बताने वाले है जानते है कैसे पता लगाते है खो जाने वाली या गुम हो जाने वाली चीज़ का...

ऐसे निकालते है खोई वस्तु पता

कभी ना कभी कहर किसी को कुछ सामान खोना या चोरी होने के फेज से गुजरना पड़ा होगा। सामान खोना या चोरी होना सामान्य बात है। अंक ज्योतिष में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब बहुत हद तक सच साबित होता है। अंक ज्योतिष में इसके लिए छोटा सा सूत्र है। यदि आपकी कोई वस्‍तु खो गई है तो पहले आप 1 से 108 के बीच का एक अंक मन में सोचें। इस अंक को 9 से भाग दें। शेष जो अंक आए तो उसका परिणाम इस तरह से होगा। वह शेषफल ही बताता है की आपकी खोई हुई चीज़ कहा स्थित है।

लापरवाही से खोई

एक अंक सूर्य का है। खोई वस्‍तु के पूर्व में मिलने की आशा है। दो अंक चंद्रमा का अंक है। खोई वस्तु किसी स्त्री के पास हो सकती है लेकिन वापस नहीं मिलेगी। तीन अंक गुरु का अंक है। वस्तु वापस मिल जाएगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें। चार अंक राहु का अंक है। ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आपकी लापरवाही से खोई है।

numerology

यह पढ़ें...जीवनभर बना रहेगा पति-पत्नी के बीच प्यार, इस मंत्र का करें 3 माला जाप

वस्तु वापस मिलने की आशा

पांच अंक बुध का अंक है। आप धैर्य रखें। वस्तु वापस मिलने की आशा है। छह अंक शुक्र का अंक है। वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं। घर के दक्षिण पूर्व या रसोई घर में ढूंढने की कोशिश करें। सात अंक केतु का है। चिंता न करें। खोई वस्तु मिल जाएगी। नौ या शून्‍य अंक मंगल का अंक है। यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने की कोई आशा नहीं है।

यह पढ़ें...16 मार्च: पति-पत्नी और वो के चक्कर में फंस सकते हैं ये जातक, रहें सतर्क, पढ़ें राशिफल

अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार यदि आपकी सोची गयी संख्या को भाग करने पर शेषफल 9 या फिर 0 बचता है। आपकी चीज़ उसी दिन ही मिल सकती है। यदि वह चीज़ नहीं मिली तो फिर उसका मिलना मुश्किल है, क्योंकि अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार 9 व् 0 अंक मंगल का माना जाता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story