×

हस्तरेखा: हाथ में ऐसे पर्वत, करते हैं जातक को बदनाम, जानिए कब मिलता है सम्मान

यदि सूर्य पर्वत दूषित हो जाए तो व्‍यक्‍ति कामी, लोभी, घमंडी और चरित्रहीन तक बना देता है। सूर्य पर्वत पर जाली हो तो गर्व करने वाला किंतु कुटिल स्वभाव वाला होता है। ऐसा व्‍यक्‍ति किसी पर विश्‍वास नहीं करता।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 March 2021 4:01 AM GMT
हस्तरेखा: हाथ में ऐसे पर्वत, करते हैं जातक को बदनाम, जानिए कब मिलता है सम्मान
X
सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ मिलते हैं। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता मिलती है। त्रिशूलाकार चिन्ह यश, आनंद, विलासिता व सफलता प्रदान करता है।

जयपुर: हस्तरेखा से मनुष्य के भूत भविष्य का पता चलता है। आपकी हथेली में रेखाओं के साथ पर्वत भी होते हैं जो जातक के बारे में बताते हैं। इन पर्वतों और निशानों का जीवन में बेहद महत्व है। इन पर्वतों का उन्नत होना उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि करता है। इसके साथ अगर इस पर कुछ शुभ निशान भी हों तो वह सोने पर सुहागा होता है। अनामिका अंगुली के नीचे के मांसल भाग को सूर्य पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह मनुष्य की प्रसिद्धि और व्यक्तित्व से जुड़ा होता है।

धन का नुकसान करने वाले चिह्न

हाथ में बने निशान व रेखाओं के साथ पर्वतों की स्थिति भी जीवन पर प्रभाव डालती है। इन्हीं पर्वतों में सूर्य पर्वत की अन्‍य ग्रहों के साथ की स्‍थिति भी व्‍यक्‍ति को कई तरह से प्रभावित करता है। सूर्य पर्वत पर तारे का चिह्न हो तो यह धन का नुकसान करने वाला होता है। हालांकि यह व्‍यक्‍ति को अप्रत्‍याशित अप्रसिद्धि भी दिलाता है। गुणा का चिन्ह हो तो सट्टा या शेयर में धन का नाश हो सकता है।

लाभ तथा सफलता

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ मिलते हैं। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता मिलती है। त्रिशूलाकार चिन्ह यश, आनंद, विलासिता व सफलता प्रदान करता है।

यह पढ़ें...25 मार्च: लाल, हरा, पीला जानिए कौन सा रंग है आपके लिए लकी, पढ़ें अपना राशिफल

विद्वान, ज्ञानवान

हथेली में सूर्य पर्वत के साथ यदि बृहस्पति का पर्व उन्नत है तो व्यक्ति विद्वान, ज्ञानवान, मेधावी और धार्मिक विचारों वाला होता है। यदि सूर्य और शुक्र पर्वत उभार वाले हैं तो ऐसा व्‍यक्‍ति विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र एवं स्थायी प्रभाव डालता है।

घमंडी और चरित्रहीन

धनवान, परोपकारी, सफल प्रशासक, सौंदर्य और विलासिताप्रिय होता है। जिस तरह से सूर्य पर्वत का अच्‍छा होना व्‍यक्‍ति के जीवन में अनेक सुविधाएं और सम्‍मान का कारण बनता है, वैसे ही यदि सूर्य पर्वत दूषित हो जाए तो व्‍यक्‍ति कामी, लोभी, घमंडी और चरित्रहीन तक बना देता है। सूर्य पर्वत पर जाली हो तो गर्व करने वाला किंतु कुटिल स्वभाव वाला होता है। ऐसा व्‍यक्‍ति किसी पर विश्‍वास नहीं करता।

hands1

कंजूस तथा अविवेकी

अनामिका अंगुली के मूल में सूर्य का स्थान होता है। सूर्य का उभार जितना अधिक होगा, प्रभाव भी उतना ही अधिक प्राप्त होता है। सूर्य पर्वत का उभार अच्छा हो तथा स्पष्ट और सरल सूर्य रखा हो तो व्यक्ति श्रेष्ठ पशासक, सवो या पुलिसकर्मी, सफल उद्यागे पति हातो है। पर्वत अधिक उभार वाला हो तथा रेखा कटी या टूटी हुई हो तो व्यक्ति घमंडी, अभिमानी, स्वार्थी, क्रूर, कंजूस तथा अविवेकी होता है ।

अवसाद से पीड़ित

सूर्य पर्वत तथा बुध पर्वत के संयुक्त उभार की स्थिति में योग्यता, चतुराई तथा निर्णय शक्ति अधिक होती है। श्रेष्ठवक्ता सफल व्यापारी या उच्च स्थानों का प्रबंधक होता है। ऐसे व्यक्तियों की धन प्राप्ति की महत्वाकाक्षां असीमित होती है। दूषित उभार या अव्यवस्थित रेखाएं धनाभाव की स्थिति बनाती है तथा व्यक्ति जीवन के उत्तरार्ध में अवसाद से पीड़ित हो सकता है।

यह पढ़ें...समंदर में फंसा विशाल जहाज: पार कर रहा था स्वेज नहर, लग सकते हैं कई दिन

प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ

तारा का चिन्ह हो तो धनहानि कारक किंतु प्रसिद्धि, अप्रत्याशित रूप से प्राप्त होती है। गुणा का चिन्ह हो तो सट्टा या शयेर में धन का नाश हो सकता है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ होते हैं। सूर्य पर्वत पर बिंदु या वृत्त हो तो निश्चित रूप से सूर्योदय के पहले या बाद का जन्म समय तथा आंखों में विशेष परेशानी होती है। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता की प्राप्ति होती है। त्रिशूलाकार चिन्ह यश, आनंद, विलासिता व सफलता प्रदान करता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story