×

ये जानवर होते हैं शुभ, इनकी सेवा से नहीं आता दुर्भाग्य, जानें और भी राज

मान्यता है कि जिस घर में जानवर पाला जाता वहां सुख-शांति बनी रहती है।आजकल या पहले भी लोग घर में कोई भी पक्षी या जानवर पालते थे। इससे उस घर में मुसीबतें कम आती हैं या फिर आती हैं तो बड़ी आसानी से टल जाती हैं। बेजुबान जानवरों की सेवा और उनकी देखरख करने का शास्त्रों बड़ा महत्व माना गया हैं।

suman
Published on: 14 Jun 2020 2:15 AM GMT
ये जानवर होते हैं शुभ, इनकी सेवा से नहीं आता दुर्भाग्य, जानें और भी राज
X

जयपुर : मान्यता है कि जिस घर में जानवर पाला जाता वहां सुख-शांति बनी रहती है।आजकल या पहले भी लोग घर में कोई भी पक्षी या जानवर पालते थे। इससे उस घर में मुसीबतें कम आती हैं या फिर आती हैं तो बड़ी आसानी से टल जाती हैं। बेजुबान जानवरों की सेवा और उनकी देखरख करने का शास्त्रों बड़ा महत्व माना गया हैं। जानते हैं कि पालतू जानवर किस तरह किसी घर के लिए अच्छा भाग्य लेकर आते हैं और आने वाली समस्याओं को दूर करते हैं।

लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, गिलहरी, खरगोश जैसे पालतू जानवरों को रखते हैं। लोग शौक ने इन जानवरों को अपने घरों में रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये पालतू जानवर भी आपके लिए अशुभ होते हैं। उन्हें रखते से आप आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी और शारीरिक कष्ठों जैसे परेशानियों से जूझते हैं। जबकि कुछ ऐसे पशु-पक्षी हैं जिन्हें पालने से घर का वातावरण खुशहाल, समृद्ध घर आती है।

यह पढ़ें...राशिफल 14 जून: इन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, होंगे कामयाब, जानें बाकी का हाल

कुत्ता -घर मे कुत्ता पालने से भी जीवन से विरोधी या शत्रु कम रहते हैं। कुत्ते का पालन पोषण करने से घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है, समाज में सम्मान होता है। खासतौर पर काला कुत्ता घर में पालने से शनि दोष खत्म होते हैं।

बंदर- पहाड़ों की तरफ जाएं, तो बंदरों के लिए केले या फिर कुछ और खाने के लिए ले जाएं। बंदरों को भोजन करवाने से सूर्य मजबूत होता है। जीवन में न पूरी होने वाली इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं। बंद पड़ा कारोबार चलने लगता है, घर में सुख-शांति का वास होता है।

काला कौआ- कौआ को रोटी डालने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा नियमित करने से जीवन में शत्रु तंग नहीं करते और पढ़ने-लिखने वाले बच्चों को जीवन में सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है।

यह पढ़ें...अस्थि विसर्जन का रहस्य:आखिर गंगा में ही क्यों किया जाता है, जानें इसकी वजह

तोता- तोते को हरी मिर्च बहुत पसंद होती है। तोते को घर में पालना और उसकी देखभाल करने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। घर में तोते की आवाज गूंजने से घर में खुशहाली बनी रहती है। घर के सभी सदस्यों का मूड खुशनुमा बना रहता है। तोता पालने से बुध ग्रह भी शुभ होता है।

खरगोश- वास्तु के मुताबिक घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है और ये जानवर आपके बच्चों के लिए शुभकारी होता है

ध्यान रहे कि घर में कोई जीव पाले , लेकिन उसे तकलीफ जाने-अनजाने भी ना पहुंचाएं और अच्छी देखभाल करें। तभी बरकत बनी रहती है। ये जानवर संकटों को जानकर आगाह भी करते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story