×

20 अगस्त राशिफल: इन 5 राशियों को आज होगा धन लाभ, जानें बाकी 7 का हाल

विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि प्रतिपदा /द्वितीया , सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट। जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Aug 2020 12:42 AM GMT
20 अगस्त राशिफल: इन 5 राशियों को आज होगा धन लाभ, जानें बाकी 7 का हाल
X
जयपुर : माह- माघ, तिथि-अष्टमी, नक्षत्र- रोहिणी, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18:26, राहु 09:50 AM से 11:15 AM तक है। चन्द्रमा वृष राशि पर संचार करेगा। आज शनिवार शनि की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि प्रतिपदा /द्वितीया , सूर्योदय प्रातः 06बजकर 5 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट। जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

मेष 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक की धन से संबंधित आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज संघर्ष का अंत होगा।

वृष 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक की धन की स्थिति अच्छी होंगी। परिवार में शुभ कार्य होगा। भाई बहनों का सुख मिलेगा माता से लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में सतर्क रहे। पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मिथुन 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें तनाव की स्थिति हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। कटु भाषा बोलने से परहेज करें। परिवार में शुभ कार्य होने का योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा। नए मेहमान के आगमन की संभावना बन रही है।

कर्क 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक की महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी। मान सम्मान मिलेगा।यात्रा होगी। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक हालत अच्छी होगी। परिवार में थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है। संतान के प्रति समर्पित रहेंगे। आज कोई नौकरी मिलेगी। खर्चे अधिक होने से थोड़ा तनाव हो सकता है।

यह पढ़ें...बनारस की झोली में आई दोहरी खुशी, बेटे और दामाद को मिला अर्जुन अवार्ड

rashifal प्रतीकात्मक

सिंह 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक की आपको मान सम्मान मिलेगा। आपकी दूरदर्शी योजनाएं पूर्ण होने का योग बन रहा है। वाहन खरीद सकते हैं। जमीन खरीदने का भी योग बन रहा है। विरोधियों से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अपने को थोड़ा सा सकारात्मक रखने की जरूरत है। गुप्त धन की वृद्धि होगी।

कन्या 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा। जमीन खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा। पिता का सुख मिलेगा। पिता से लाभ मिलेगा। अधिक खर्चे से मन थोड़ा तनाव में रहेगा। बाहर ना जाए।

तुला 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक को लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट में पूंजी निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सुख मिलेगा। पिता से मार्गदर्शन एवं धन लाभ मिलेगा। नए रोजगार मिलने की संभावना है। पदोन्नति के साथ ही नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. छोटी-छोटी बातों से बचने की जरूरत है।

वृश्चिक 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। परिवार में शुभ कार्य होगा। कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। धन लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य होगा। यात्रा होगी। प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलने की संभावना है। नया कार्य कर सकते हैं शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा। पॉलिटिक्स से लाभ मिलेगा।

यह पढ़ें...जानिए कौन हैं मनोज शशिधर, सुशांत केस में CBI जांच को करेंगे लीड

rashifal प्रतीकात्मक

धनु 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक के रुके हुए पैसे मिलेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे लेखन कार्य से धन मिलेगा। साहित्य सृजन में बड़ा नाम होगा।पत्नी से अनबन हो सकता है।अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करे पैसा डूब सकता है। नौकरी मिल सकती है। आवेश में आकर कोई कार्य न करें आर्थिक हालत अच्छी होगी।

मकर 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक को लाभ मिलेगा। महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी। दूर देश की यात्रा होगी। विरोधी से अपने को घिरे हुए महसूस करेंगे। दपत्य जीवन में सुधार होगा। जीवन साथी मेंटल और इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। पत्नी की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आय के स्रोत बनेंगे, धन आएगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान का सुख मिलेगा।

कुंभ 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक को पिता से लाभ मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। जीवन साथी का सुख सहयोग मिलेगा। जीवन साथी को नौकरी मिल सकता है। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव में आ जाते हैं। गुस्से पर नियंत्रण करें। पदोन्नति के साथ नयी नौकरी मिल सकती है। बाहर ना जाएं।

मीन 20 अगस्त दिन गुरुवार को जातक को धन लाभ होगा। न्यायालय से लाभ मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नत होने की संभावनाएं बन रही है। पिता से वैचारिक मतभेद रहेगा। भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा। भाग्य आपके पक्ष में होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story