×

10अक्टूबर: इन राशियों को बाहर के खाने से करना होगा परहेज,जानिए पंचांग व राशिफल

मास-आश्विनी, पक्ष-शुक्ल, तिथि द्वादशी, दिन-बृहस्पतिवार, राहुकाल 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक, सूर्योदय का समयसुबह 06 बजकर 18 मिनट पर,सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 57 मिनट पर

suman
Published on: 27 July 2023 8:54 AM GMT
10अक्टूबर: इन राशियों को बाहर के खाने से करना होगा परहेज,जानिए पंचांग व राशिफल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: मास-आश्विनी, पक्ष-शुक्ल, तिथि द्वादशी, दिन-बृहस्पतिवार, राहुकाल 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक, सूर्योदय का समयसुबह 06 बजकर 18 मिनट पर,सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 57 मिनट पर

मेष गुरुवार को घर में खुशियों का माहौल होगा। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा करेंगे। विदेश से भी कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ बढ़ेगा। बिजनेस करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक बताते हैं। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन मान-सम्मान के हकदार बनेंगे।

निजीकरण: डेढ़ सौ ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में भारतीय रेलवे

वृष गुरुवार को घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक दोस्त के मिलने घर आने की संभावना हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। आंखों का ख्याल रखें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

मिथुन गुरुवार को घर में हलचल रहेगा। घर पर बहुत से काम एक साथ चलेंगे। मेहमानों के आने की संभावना है। परेशानियों को नजरअंदाज कर दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मजा करेंगें। परिवार में संतान और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे। बिजनेस के आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सुयोग्य जीवनसाथी मिलने का योग है।

कर्क गुरुवार को जातक से किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाएगी। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी, जातक को भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। सभी कामों में सफलता मिलने से मन में हर्ष और उल्लास का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ मिलेगा। उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा।

विराट कोहली के इस ख़ास फैन का सन्देश सोशल मीडिया पर वायरल, Pak से है ताल्लुक़

सिंह गुरुवार को जातक का भाग्य उदय होगा। कितने भी व्यस्त क्यों ना हों सामाजिक उत्सव में भाग अवश्य लेंगे। घर में संतान की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। जातक का व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

कन्या गुरुवार को जातक के घर में कोई सामाजिक समारोह हो सकता है। ये दिन परिवार के साथ बिताने का है। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। नहीं स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आग व पानी से बचें । नौकरी व बिजनेस में रफ्तार साधारण रहने वाली है।

तुला गुरुवार को जातक के घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। इससे घर पर खुशियां छाई रहेंगी। काम में व्यस्तता रहेगी। खास दोस्तों से मिलना जरुरी होगी, नहीं तो रिश्तों पर सर पड़ेगा। सार्वजनिक कामो में सफलता प्राप्त करेंगे। नए वस्त्र- आभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए बढ़िया है। नौकरी में विदेश में काम करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक गुरुवार को जातक घर की साफ-सफाई में लगेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक व मानसिक स्वस्थ रहेंगे। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। बिजनेस में ध्यान दें। यात्रा कम करें। व सावधानी बरतें। संतान का ख्याल रखें।

राजस्थानः अलवर में नाबालिग लड़की से रेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

धनु जातक के घर में गुरुवार को सुख-शांति छाई रहेगी। किसी रिश्तेदार के यहां जाना होगा। सेहत खराब होगी। संतान की सेहत और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन परेशान रहेगा।बिजनेस के कार्य में सफलता न मिलने से क्रोध आएगा। भावना पर काबू रखें। प्रणय के लिए उचित समय है साथी के साथ रोमांचक क्षणों का आनंद उठा सकेंगे।नौकरी में नुकसान होगा।

मकर गुरुवार को घर के बहुत से कामों में जातक व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक होगा।लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक सदस्य द्वारा घर में विरोध का माहौल बनेगा। वाणी व खान-पान पर संयम रखें।नौकरी में आपकी पदोन्नति संभव है। कलात्मक क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा।

कुंभ गुरुवार को किसी पार्टी या समारोह में जाएंगे। बिजनेस में आशा से अधिक लाभ मिलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर धार्मिक आयोजन करेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ की मुलाकात से चित्त को प्रसन्न करेंगे। नई नौकरी व अच्छा पैकेज आपकी जीवनशैली को पूरा बदल देगा।

मीन गुरुवार को जातक घरेलु जीवन में परेशानी आएगी। घर पर मेहमानों के आने से खुशियां भी बढ़ेंगी। ये दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में गुस्सा व खिन्नता का भाव आएगा।। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। सेहत से परेशान रहेंगे। नौकरी व बिजनेस के लिए दिन संघर्ष से भरा है।

suman

suman

Next Story