×

राशिफल 15 दिसंबर: सिंह राशि वाले जातक रहें सावधान, कोई कर सकता है अपमान

इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार का स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी को अपमानित करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Dec 2020 2:26 AM GMT
rashi file
X
दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

लखनऊ-माह , दिन- मंगलवार, नक्षत्र-मूल , सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-शुक्ल तिथि- प्रथमा, राहुकाल- 3:00 PM – 4:20 PM तक। आज घर में अनजान लोगों को ना आने दें।सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक...

मेष इस राशि के जातक के लिए मंगलवार शुभ फलदायक है। आज मन में छुपी हुई बातें बाहर आ सकती हैं। आज अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेंगे। कानूनी कामों में उलझन बढ़ सकती है। बिजनेस से जुड़ें लोग अपने ऑफिस में जुड़े लोगों की गतिविधियों की अनदेखी करेंगे। अपने कामों को गम्भीरता से लें।

वृष इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार संबंधों के लिए बढ़िया नहीं है। सामाजिक संबंधों का लाभ नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। सेहत पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। नौकरी व बिजनेस में अड़ियल व्यवहार नुकसान देगा।

मिथुन इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार को घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा । इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जरूरी कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान निकालेंगे।साहित्य कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

कर्क इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार अच्छा नहीं है। बेकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। समाज में मेल मिलाप बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। घर-परिवार या किसी दोस्त की सफलता में मन में उल्लास भरेगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

यह पढ़ें....झारखंड: कोरोना के कारण कौशल विकास मिशन पर ग्रहण, ट्रेनिंग सेंटर पर लटके ताले

rashifal file

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार सेहत को लेकर सतर्क रहें।बाहर के लोगों से बातचीत सोच समझकर करें। बिना मतलब के बातचीत या टिप्पणी से दूर रहे। ऑफिस में बॉस आपके कामों पर नजर बनाए है सतर्क रहे। सहयोगियों से सतर्क रहे वो आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। अनजान लोगों से संपर्क ना बनाए।

कन्या इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार बढ़िया और उपलब्धियों से भरा है।आज जातक अपनी योग्यता के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बहुत बढ़िया उपलब्धि मिलने के योग है।आज खुद में खोए रहेंगे । क्रिएटिविटी में मन लगाएंगे। लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे।

तुला इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार के लिए दिन सफलतादायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गंदे विचारों से बचकर रहे। आज जातक को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से बातचीत में शब्दों के चयन पर ध्यान दें। परिवार में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार बिजनेस में सफलता देने वाला है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। खर्च से बचें बाहर के लोगों से मेल मिलाप बढ़ेंगा। माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे। वहान चलाते वक्त सावधानी बरतें।

यह पढ़ें....इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ, DRM ने दिए विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र

rashi

धनु से मीन तक...

धनु इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन पैसों की कमी का अहसास होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

मकर इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार के भागदौड़ भरा रहेगा। किसी भी तरह परिवर्तन का बड़ा योग है। हो सकता है नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। वाद-विवाद से बचें और किसी को अपमानित करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नेगेटिव लोगों से दूर रहे। निजी संबंधों में शक के कारण दूरी बनेगी।

कुंभ इस सप्ताह इस राशि के जातक को आज आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ काफी मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

मीन इस राशि के जातक के लिए 15 दिसंबर मंगलवार का स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी को अपमानित करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। निजी सम्बन्धों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story