×

16 सितंबर: पढ़ाई में इस राशि के जातक का नहीं लगेगा मन, जानिए राशिफल व पंचांग

जयपुर: माह आश्विन, तिथि – द्वितीया, पक्ष – कृष्ण, वार – सोमवार,नक्षत्र – रेवती, सूर्योदय – 06:06,सूर्यास्त – 18:25, चौघड़िया अमृत – 06:10 से 07:41,शुभ – 09:13 से 10:44,चर – 13:47 से 15:19,लाभ – 15:19 से 16:50,अमृत – 16:50 से 18:22

suman
Published on: 15 Sep 2019 4:26 PM GMT
16 सितंबर: पढ़ाई में इस राशि के जातक का नहीं लगेगा मन, जानिए राशिफल व पंचांग
X
सुबह की शुरूआत सूर्य हैं।आज कल्‍याणकारी योग गजकेशरी योग बन रहा हैं। इसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कैसा रहेगा गुरुवार 12 राशियों के लिए

जयपुर: माह आश्विन, तिथि – द्वितीया, पक्ष – कृष्ण, वार – सोमवार,नक्षत्र – रेवती, सूर्योदय – 06:06,सूर्यास्त – 18:25, चौघड़िया अमृत – 06:10 से 07:41,शुभ – 09:13 से 10:44,चर – 13:47 से 15:19,लाभ – 15:19 से 16:50,अमृत – 16:50 से 18:22।

बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, संदिग्ध समझकर पुलिस को सौंपा

मेष: सोमवार को थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृषभ सोमवार को किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी-निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।

मिथुन सोमवार को विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन इत्यादि में ध्यान व लगन से कार्य कर सकेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।

अच्छी खबर! अब खराब नहीं होगा साइलो स्टोरेज में रखा अनाज

कर्क सोमवार को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

सिंह सोमवार को समय की अनुकूलता का लाभ लें। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। नया काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या सोमवार कोअपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

तुला सोमवार कोभेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

वृश्चिक सोमवार को मित्रों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे।

इस दिन है निर्जला व निराहार जिउतिया व्रत, जानिए दो कथाओं से इसका क्या है महत्व

धनु सोमवार को परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन तथा मानहानि के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट, दुर्घटना व रोग इत्यादि से बाधा तथा पीड़ा संभव है।

मकर सोमवार को परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।।

कुंभ सोमवार को उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन सोमवार कोदांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

suman

suman

Next Story