17 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों को आज होगा धन लाभ, बाकी रहें सतर्क....

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता जातक को थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद परेशानियों से राहत मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 Dec 2020 2:13 AM GMT
raashi
X

लखनऊ-माह मार्गशीर्ष , दिन- बृहस्पतिवार, नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा , सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-शुक्ल तिथि- तृतीया, राहुकाल- 1:42 PM – 3:01 PM तक। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य और निर्णय में परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जानिए कैसा रहेगा बृहस्पतिवार 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक...

मेष 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक के मन और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि आज कई कामों में अच्छा करेंगे। जिससे खुशी मिलेगी। जातक मौके का पूरा फायदा उठाने की ताक में रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल होगा। नौकरी में विरोधी पक्ष की चाल से परेशान होगे। ध्यान देने की जरूरत होगी।

वृष 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक लोगों के बदलते व्यवहारों से परेशान होगे। ऐसा लगेगा कि लोगों का विश्वास करने लायक नहीं हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में बढ़त बनाने में सक्षम होगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में तनाव से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। संतान की सफलता से खुश होंगे।

मिथुन 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक अपने उपयोग की कुछ नई वस्तुओं को खरीदने में ध्यान देगे। क्योंकि आज आपके पूंजी में वद्धि दर्ज होगी। जिससे आप खुश होगे। फिल्म, खेल, संगीत, कानून के कामों में अच्छी बढ़त की स्थिति होगी। यदि आप शादी सुदा हैं। तो आपको संतान की तरफ से कोई उम्मीद के अनुसार समाचार प्राप्त होगा।

कर्क 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक का दिन एक नहीं कई कामों में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। जिससे आप खुश होगे। परिवार के साथ तालमेल को स्थापित करने की कोशिशें आज परवान चढ़ सकती हैं।इस राशि के जातक राजनैतिक, सामाजिक, तकनीक, चिकित्सा के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। इन आज के दिन दूर दराज के क्षेत्रों में कामों को पूरा करने के लिए जाना पड़ सकता हैं।

यह भी पढ़ें...साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक को व्यापार व नौकरी पर ध्यान देने होंगे। इस लिए अपने संबंधित अधिकारियों से सलाह मशविरा जरूर करें। इस राशि के जातक अपने पुत्र/पुत्री की उन्नति से खुश रहेंगे। उन्हें आगे बढ़ाने व खूब पढ़ाने की मुहिम तेज रहेगी। जिससे आप खुश रहेगे। बजरंगबली के मंदिर जाएं। हनुमान चालीसा पढ़े।

कन्या 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक पर अपने कामों को पूरा करने का दवाब होगा। किन्तु इस दवाब के चलते कुछ जरूरी सामान भूल सकते हैं। अतः अपनी ऊर्जा का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान होगा। विदेश व निवेश के कामों में आपको फायदा होगा। हालांकि निजी संबंधों में साथी के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी।

तुला 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक की सम्पत्ति के मामलों में मुश्किलों को कुछ बढ़ाने वाला होगा। जिससे कुछ और धन व्यय करने की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी। नौकरी व व्यापार सामान्य रूप से चलता हुआ होगा। जिससे खुश होगे। यदि जातक अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं। तो उन्हें बढ़ाने के लिए संस्था विचार कर सकती है।

वृश्चिक 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक का नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे मिलेंगे। नौकरी व दलाली के कामों में मुनाफा होगा। किन्तु कड़ी मेहनत के बाद ।प्रेमसंबंधों में साथी के साथ विवाद से बचें। जिससे आप परेशान होगे। शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों में बढ़त हेतु पूरी लगन के साथ मेहनत करने की जरूरत होगी। किसी जरूरत मंद को कंबल दान दें।

यह भी पढ़ें...खरमास:आत्मा-परमात्मा के मिलन का मास, फिर भी कहते हैं अमांगलिक, जानें क्यों

rashi

धनु से मीन तक...

धनु 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी अच्छी तरह से आराम करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। जीवनसाथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकते है। लेकिन सब्र रखें। साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

मकर 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक को सेहत की देखभाल की ज़रूरत है। आज कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। आज पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त से मिल सकते है। इस दिन को यादगार बनाएं। नौकरी पर ध्यान दें।

कुंभ 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता जातक को थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय अच्छा गुजरेगा। अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

मीन 17 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार जातक सुबह की शुरुआत भगवान की आराधना से करें।जातक आज घर व बाहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में भाग-दौड़ करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको सावधानी के साथ चलना होगा। अन्यथा हानि होगी। सेहत के लिए दिन मध्यम रहने के संकेत दे रहा है। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। नौकरी में भी सामान्य है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story