×

17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा के दिन कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए पंचांग व राशिफल

जयपुर : माह – आश्विन, तिथि – तृतीया , पक्ष – कृष्ण , वार – मंगलवार, नक्षत्र – अश्विनी – पूर्ण रात्रि तक सूर्योदय – 06:06, सूर्यास्त – 18:24, चौघड़िया चर – 09:13 से 10:44,लाभ – 10:44 से 12:15, अमृत – 12:15 से 13:47, शुभ – 15:18 से 16:49

suman
Published on: 6 May 2023 7:15 AM GMT
17 सितंबर: विश्वकर्मा पूजा के दिन कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए पंचांग व राशिफल
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

जयपुर : माह – आश्विन, तिथि – तृतीया , पक्ष – कृष्ण , वार – मंगलवार, नक्षत्र – अश्विनी – पूर्ण रात्रि तक सूर्योदय – 06:06, सूर्यास्त – 18:24, चौघड़िया चर – 09:13 से 10:44,लाभ – 10:44 से 12:15, अमृत – 12:15 से 13:47, शुभ – 15:18 से 16:49।

शाहजहांपुर: स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ी, डाक्टरों की टीम आवास पर कर रही इलाज

मेष मंगलवार को पार्टनर की खराब सेहत से मन परेशान रहेगा। आपको भी शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। माता से आर्थिक और भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ मंगलवार को माता- पिता के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन मंगलवार को युवाओं को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

कर्क मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी जेब कट सकती है, सतर्क रहें। कम समय में ज्यादा कमाने के चक्कर में न पड़ें नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल में व्यवहार कुशलता से पदोन्नति मिल सकती है।

आपके बच्चे के जिद्द व गुस्से को बजरंगबली करेंगे ऐसे शांत, अपनाएं यह उपाय

सिंह मंगलवार को बीमारी के बाद सेहत में सुधार होगा। कुछ समय के लिए आराम करें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। छात्र खेल- कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

कन्या मंगलवार को पार्टनर के साथ संबंधों में कड़वाहट की आशंका है। मित्रों का मनमौजी रवैया दुखी करेगा। व्यवसाय में नए संबंध सोच समझ कर बनाएं। धन संबंधी मामलों में जल्द फैसला लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। खान- पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला मंगलवार को बच्चे के पैर में चोट लग सकती है। मन परेशान रहेगा। छात्रों की साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको धन- सम्मान दिलाएगा। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक मंगलवार को धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे व्यवसाय में उन्नति होगी। मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

विश्वकर्मा पूजा पर जानिए दुनिया के पहले शिल्पकार की पूजा विधि व महत्व

धनु मंगलवार को किसी खास से मुलाकात सुखद रहेगी। पुरानी दोस्ती नए संबंधों में बदल सकती है। परिवार और सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारी में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर मंगलवार को छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आज व्यवसाय या नौकरी में समस्याएं आने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सोच- समझ कर फैसला लें। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ मंगलवार को अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख- समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन मंगलवार को जो जातक बेरोजगार है परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नया काम शुरू करने से बचें। कार्यस्थल में जरूरी कामों में लापरवाही करने से परेशानी आ सकती है। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत संबंधी सावधानियां बरतें।

तुला-मकर वालों के लिए सोने की ज्वेलरी है नुकसानदायक, आपकी राशि के लिए क्या है प्रभाव

suman

suman

Next Story