×

दिसंबर के पहले दिन इन राशियों के स्वभाव में रहेगा चिड़चिड़ापन, जानिए राशिफल

दिन रविवार,पक्ष शुक्ल, तिथि पंचमी, नक्षत्र , चंद्र राशि मकर, सूर्योदय- 6.21 ,सूर्यास्त17.57 >इस साल के आखिरी महीने का पहला दिन एड्स दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। जानते है कैसा रहेगा।

suman
Published on: 1 Dec 2019 6:16 AM GMT
दिसंबर के पहले दिन इन राशियों के स्वभाव में रहेगा चिड़चिड़ापन, जानिए राशिफल
X
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: दिन रविवार,पक्ष शुक्ल, तिथि पंचमी, नक्षत्र , चंद्र राशि मकर, सूर्योदय- 6.21 ,सूर्यास्त17.57 >इस साल के आखिरी महीने का पहला दिन एड्स दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। जानते है कैसा रहेगा।

मेष रविवार को स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयम रहें। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृष रविवार को धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता करे क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन रविवार को दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में रूचि बढ़ेगी।

यह पढ़ें....हर रोज करते हैं पूजा-पाठ, फिर भी नहीं रहता मन शांत तो ये उपाय आजमाएं आप

कर्क रविवार को रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। नौकर में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह रविवार को धैर्यशीलता में कमी आयेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि तो होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या रविवार को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

तुला रविवार को संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक रविवार को स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह पढ़ें....2020 में इन राशियों पर होगी प्यार व धन की बरसात, जानिए कौन हैं शामिल?

धनु रविवार को वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र-उपहार में प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर रविवार को किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ रविवार को आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन रविवार को परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

suman

suman

Next Story