×

हर रोज करते हैं पूजा-पाठ, फिर भी नहीं रहता मन शांत तो ये उपाय आजमाएं आप

दिन की शुरुआत के लिए पूजा-पाठ सर्वात्तम माध्यम है। इस दिशा में पूजा की जाए तो ईश्वर जल्दी सुनता है। जानते है पूजा कौन सी  दिशा  में करे कि ईश्वर की कृपा बनी रहे। किस दिशा में मूर्ति की स्थापना करना सवोत्तम होता है और किसी दिशा में पूजा का जल्द फल प्राप्त होता है।

suman
Published on: 21 Nov 2019 12:06 PM GMT
हर रोज करते हैं पूजा-पाठ, फिर भी नहीं रहता मन शांत तो ये उपाय आजमाएं आप
X

जयपुर: दिन की शुरुआत के लिए पूजा-पाठ सर्वात्तम माध्यम है। इस दिशा में पूजा की जाए तो ईश्वर जल्दी सुनता है। जानते है पूजा कौन सी दिशा में करे कि ईश्वर की कृपा बनी रहे। किस दिशा में मूर्ति की स्थापना करना सवोत्तम होता है और किसी दिशा में पूजा का जल्द फल प्राप्त होता है।

यह पढ़ें....ASTRO: सुबह-सुबह न करें ये काम , नहीं तो दिनभर रहेंगे परेशान

वास्तुशास्त्र के अनुसार मानसिक शांति व प्रसन्नता के ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा-पाठ की लिए श्रेष्ठतम माना गया है। इस दिशा में पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिशा में पूजा करने से ईश्वर का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस बात का भी ध्यान रखे कि पूजा कमरा साफ-सुथरा हो। उसकी दीवारें हल्के पीले, गुलाबी, हरे या बैंगनी रंग की होना श्रेयस्कर होता है।

यह पढ़ें....इस फूल का केवल धार्मिक नहीं यूज, जानिए कैसे उड़ाता है ये नेगेटिविटी का फ्यूज ?

ये रंग आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। काले, नीले या भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा घर की दीवारों पर नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व में सर्वाधिक सकारात्मक उर्जा रहती है, इसलिए देवी पूजा करते समय प्रतिमा या कलश का स्थापना इसी दिशा में करनी चाहिए।

देवी पूजन के लिए देवी मां का क्षेत्र दक्षिण या दक्षिण पूर्व माना गया है, इसलिए देवी पूजन में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के समय अराधक का मुख दक्षिण या पूर्व में रहे। शक्ति और समृद्धि की देवी पूजा-अनुष्ठान के दौरान मुख्य द्बार पर आम या अशोक के पत्ते लगाने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।

suman

suman

Next Story