×

22 जुलाई: सावन का पहला सोमवार किन राशियों की किस्मत चमकाएगा,जानिए पंचांग व राशिफल

सूर्योदय:  05:37,सूर्यास्त: 19:18,पक्ष:   कृष्ण पक्ष,तिथि:पञ्चमी - 14:04 तक,नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद - 10:25 तक,सूर्य राशि:कर्क,चंद्र राशि: मीन,राहुकाल :07:22 - 09:04

suman
Published on: 21 July 2019 4:56 PM GMT
22 जुलाई: सावन का पहला सोमवार किन राशियों की किस्मत चमकाएगा,जानिए पंचांग व राशिफल
X
माह आश्विन, दिन शनिवार , नक्षत्र-श्रवण, सूर्योदय-05.35, सूर्यास्त-17.40 पक्ष-शुक्ल, तिथि- अष्टमी– सुबह 06.57 तक, उसके बाद नवमी ।

जयपुर: सूर्योदय: 05:37,सूर्यास्त: 19:18,पक्ष: कृष्ण पक्ष,तिथि:पञ्चमी - 14:04 तक,नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद - 10:25 तक,सूर्य राशि:कर्क,चंद्र राशि: मीन,राहुकाल :07:22 - 09:04

मेष राशि सावन का सोमवार शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता भरा रहेगा।। खर्च की मात्रा भी बढेगी। पूंजी-निवेश करें। लेन-देन सोचमझकर करें। आध्यात्म के प्रति रुचि अधिक रहेगी। लाभ की लालच में न फंसे। किसी जरूरतमंद की मदद करें। शिव मंदिर जाएं।

वृष राशि सोमवार का दिन आनंद से भरा है। बिजनेस में वृद्धि होने से लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। परिवार व दोस्तों के साथ खुशी का माहौल मिलेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। शिव चालीसा का 40 दिन व पूरे सावन जाप करें।

मिथुन राशि सोमवार का व्रत करें। पूरे सावन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्य बिजनेस में प्रंशसा व लाभ दोनों मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सरकारी क्षेत्र के काम आसानी से होंगे।

कर्क राशि सावन माह का पहला सोमवार भाग्य में वृद्धि का दिन है। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता बढेगी।। स्वस्थ रहेंगे। दोस्तों व परिवार के साथ मस्ती करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। सोमवार का व्रत करें।

इस दिन ना भेजे घर की बेटी को ससुराल, नहीं रहेगा उसका जीवन बेहाल

सिंह राशि सावन का सोमवार को पूजा से दिन की शुरुआत जरूर करें। स्वास्थ्य अधिक ध्यान रखें। खान-पान पर ध्यान दें। हो सके तो घर का बना खाना खाएं। विचारों में नेगेटिविटी बनी रहेगी। आध्यात्म में रुचि, ध्यान व जप करें। मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई पर ध्यान दें।

कन्या राशि सावन का सोमवार जातक के लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होगी। बिजनेस के क्षेत्र में सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीददारी करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है। शिव भगवान की पूजा व मंत्र जाप करें।

तुला राशि सावन का पहला सोमवार आपके स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ हो सकता हैं। नौकरी में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ आनंदपू्र्वक समय बिताएंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा। शिव स्तुति से अपना कल्याण करें।

वृश्चिक राशि सोमवार भगवान शिव का दिन है इस माता पार्वती व शिव की पूजा से दिन की शुरुआत करें।वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को मेहनत से सफलता मिलेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। किसी यात्रा पर जाने से परहेज करें।लभविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ अच्छा रहेगा।

धनु राशि सावन के पहले सोमवार को आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक माहौल अनबन वाला रहेगा। धनहानि का योग है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों को पढने के लिए प्रेरित करें। शिव मंत्र व स्तुति करें।

इस सावन भोलेनाथ को प्रसन्न करें ‘रावण रचित शिव तांडव’ स्तोत्र से

मकर राशि सोमवार सावन व शिव की पूजा का दिन दोस्तों व परिवारजनों के साथ अच्छा गुजरेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। इस समय व्यवसायिक लोगो के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। धन लाभ मिलने के संकते हैं। नये काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि सावन का पहला सोमवार मानसिक रुप से कष्ट देने वाला होगा। अधिक खर्च से बचें। वाणी पर संयम रखकर परिवार के साथ रिश्ते बनाकर रखेँ।छात्रों के पढ़ाई के लिए मन की एकाग्र करना होना। इस दिन कार्य सफलता मिलने मे देरी हो सकती है। शिव मंत्र का जाप कर काम बन सकता है।

मीन राशि सावन का पहला सोमवार मीन राशि के जातक के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रसन्नता से भरा रहेगा। इस दिन नए कार्य का प्रारंभ करने की इच्छा जागृत हो सकती है। पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों व परिवारजनों के साथ घूमने जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है। धार्मिक यात्रा व कार्य के योग है। व्रत और पूजा से आज के दिन शिव की कृपा बनी रहेगी।

suman

suman

Next Story