×

23अगस्त: किन राशियों पर बरसने वाली है श्रीकृष्ण की कृपा, जानें राशिफल

सूर्योदय -05:55,सूर्यास्त-18:54,पक्ष-कृष्ण,तिथि: सप्तमी–अष्टमी,नक्षत्र कृत्तिका,राहुकाल10:48 - 12:24 , अभिजीत मुहूर्त 11:59 - 12:50 । 23 व 24 अगस्त को दो दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। किन राशियो पर बरसेगी भगवान की कृपा जानते है।

suman
Published on: 22 Aug 2019 5:55 PM GMT
23अगस्त: किन राशियों पर बरसने वाली है श्रीकृष्ण की कृपा, जानें राशिफल
X

जयपुर: सूर्योदय -05:55,सूर्यास्त-18:54,पक्ष-कृष्ण,तिथि: सप्तमी–अष्टमी,नक्षत्र कृत्तिका,राहुकाल10:48 - 12:24 , अभिजीत मुहूर्त 11:59 - 12:50 । 23 व 24 अगस्त को दो दिन जन्माष्टमी मनाई जाएगी। किन राशियो पर बरसेगी भगवान की कृपा जानते है।

मेष शुक्रवार के परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। दोस्तों से मिलना होगा। खान-पान पर संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी व बिजनेस में कदम सोच-समझकर रखें।जन्माष्टमी के दिन लक्ष्मी व कृष्ण की पूजा करें।

वृष शुक्रवार को सेहत से परेशान रहेंगे। सर्दी व जुकाम से हालत खराब रहेगी। धार्मिक काम में धन खर्च होगा।लेकिन ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। परिवारव दोस्तों से बिछड़ना होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। धन लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा। कृष्ण की पूजा व व्रत करें लाभ मिलेगा।

मिथुन शुक्रवार का दिन दोस्तों के नाम है उनसे लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में काम आएंगे। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की व धन से जुडी़ लेन-देन न करें।जन्माष्टमी का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

कर्क शुक्रवार के दिन शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की वजह से काम बिगड़ेगा। शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद रहेगा। बिजनेस में र उच्च अधिकारियों के साथ काम बनेगा।नौकरी में प्रमोशन होगा। जन्माष्टमी में श्रीकृष्ण आपके घर खुशियों का भंडार भरेंगे।

कृष्ण की बांसुरी में है शिव, जानिए कान्हा की वंशी से अद्भुत प्रेम की दास्तां

सिंह शुक्रवार को परिवार के साथ दिन अच्छी तरह से बीतेगा। बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। काम बढ़ने व सफलता से आलस छाएगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कामों में भाग लेने की इच्छा पूर्ण होगी। जन्माष्टमी जातक के जीवन में सद्बुदधि का संचार करेगा।

कन्या शुक्रवार को किसी पर की चिंता से जातक प्रभावित रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक मांगलिक कामों में शामिल होंगे। जन्माष्टमी पर घर में झांकी निकालेंगे। नौकरी व बिजनेस में बड़ा नुकसान होते होते कृष्ण की कृपा से बच जाएगा। संतान के प्रति चिंता रहेगी।

तुला शुक्रवार को सामाजिक स्तर पर प्रसिद्धि व प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपके निजी संबंध बने रहेंगे।उनमें प्यार का संचार होगा। नौकरी में प्रमोशन होने वाला है।

वृश्चिक शुक्रवार को बिजनेस में अधिक व्यस्त रहेंगे। उससे धन लाभ भी होगा। अधिक लोगों से घिरे रहेंगे।इससे विचारों का आदान-प्रदान होगा व भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी दोस्त की वजह से नौकरी मिलेगी। निजी जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लाभ होगा। प्रेम का सुखद अनुभव करेंगे। वाहनसुख मिलेगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान को दही मिश्री के साथ खीर का भोग लगाएं।

इस दिन शुभ मुहूर्त व शुभ संयोग में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

धनु शुक्रवार को मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के ऊपर किसी कार्य को लेकर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधी कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। जीवनसाथी से व्यवहार में सहज वातावरण बनेगा। जन्माष्टमी का व्रत व कृष्ण जन्मोत्सव मनाए।

मकर शुक्रवार को मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न होगी। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परिवार एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के काम बनेंगं सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सही सलाह से आपके कार्य सिद्ध होंगे। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। जन्माष्टमी पर मोर पंख व बांसुरी घर पर लाएं।

कुंभ शुक्रवार शुभ नहीं है।कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। कार्य करते समय असमंजस की स्थिति बनेगी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के विचारों का सम्मान करें। संतान पक्ष के ग्रह वर्तमान में प्रभावशाली है। संतान को प्रेम से समझाएं। उनकी परेशानियों को समझें, नहीं तो विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कृष्ण भगवान की कृपा बनी रहेगी।

मीन शुक्रवार को मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग में सक्रियता बढ़ेगी एवं कार्य करने के लिए शरीर में स्फूर्ति प्राप्त होगी। माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सिद्ध होंगे। पिता के द्वारा आपको कार्य क्षेत्र में सही सलाह मिलेगी। संतान पक्ष के लिए भाग्यशाली समय है। संतान से जुड़े कार्यों के होने पर आपका मन प्रसन्न होगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको पेट संबंधी विकार हो सकता है। जन्षाष्टमी पर घर में छोटे बच्चों का माखन मिश्री खिलाएं।

suman

suman

Next Story