×

25 अक्टूबर: किन राशियों के लिए धनतेरस का दिन रहेगा फायदेमंद, जानें राशिफल

suman
Published on: 24 Oct 2019 5:00 PM GMT
25 अक्टूबर: किन राशियों के लिए धनतेरस का दिन रहेगा फायदेमंद, जानें राशिफल
X
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कि

माह – कार्तिक, तिथि – द्वादशी, पक्ष – कृष्ण, वार – शुक्रवार, नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी, सूर्योदय – 06:27,सूर्यास्त – 17:42, चौघड़िया चर – 06:32 से 07:55,लाभ – 07:55 से 09:18, अमृत – 09:18 से 10:42,शुभ – 12:05 से 13:28।

मेष शुक्रवार धनतेरस का दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। धनतेरस पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश खरीदें।चिड़ियों को दाना डालें, सफलता कदम चूमेगी।

वृष शुक्रवार धनतेरस के दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे पर खुशी रहेगी। लोग आगे से चलकर बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में झुकाव रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगा। धनतेरस पर इस राशि के जातक प्रॉपर्टी डील करें,फायदेमंद रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन शुक्रवार धनतेरस के दिन ऑफिस के काम में कई चुनौतियां आएगी। किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी। आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आएगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। धनतेरस पर घर में फर्नीचर खरीदे। कन्या का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

कर्क शुक्रवार धनतेरस के दिन किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक रहेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आएगा। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढेगी। किसी काम को करते समय जल्दबाजी बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। सूर्यदेव को नमस्कार करें, सेहत बेहतर होगी।

कहीं फिर न कब्ज़ा कर ले! इस बाहुबली सांसद के खिलाफ हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

सिंह शुक्रवार धनतेरस का दिन किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी। परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में पर सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, अच्छा होगा।

कन्या शुक्रवार धनतेरस का दिन आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म का प्लान बनायेंगे। इससे रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। इससे त्योहार पर दोगुना उत्साह बनेगा। खीर का प्रसाद बांटे, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला शुक्रवार के दिन माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास घूमने जाएंगे। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में माहौल परेशानी से भरा रहेगा। बॉस की बातों को ध्यान से सुने। थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। खान- पान हेल्दी रखें। कुछ जरूरी मामलों में थोड़े भावुक होंगे। धनतेरस पर कपड़ों की खरीददारी करेंगे। गुरु को कुछ उपहार दें, सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृश्चिक शुक्रवार के दिन जिस काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखे। समाज के कामों में सहयोग देंगे। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। किसी काम के लिये नई योजना बनाएंगे। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धनतेरस पर 13 दिए जलाएं।मंदिर में गुड़ का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

फायदेमंद है समाजवादी पार्टी के लिए ‘पुर’ का टोटका

धनु शुक्रवार के दिन जातक के सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गंगाजल व चावल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर शुक्रवार के दिन काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात होगी। उधार से बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ शुक्रवार के दिन कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन शुक्रवार के दिन काम से निपटने के बाद रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। धनतेरस पर कुछ जरूरी चीजें खरीदेंगे। इस राशि के बिजनेसमेन को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। सूर्य देव को जल आर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

suman

suman

Next Story