×

26जुलाई : इन राशियों पर पड़ेगी नौकरी की मार, जानिए पंचांग व राशिफल

चंद्रमा के कारण सुबह 8 बजे शाम को 4 बजे तक सिद्धि योग है।माह – श्रावण, तिथि – नवमी – 19:58:15 तक,नक्षत्र – भरणी – 18:57:09 तक,करण – तैतिल – 07:46:09 तक, गर – 19:58:15 तक,पक्ष – कृष्ण,योग – शूल – 08:44:05 तक,वार – शुक्रवार,सूर्योदय – 05:38:49,सूर्यास्त – 19:16:09।

suman
Published on: 26 July 2019 3:41 AM GMT
26जुलाई : इन राशियों पर पड़ेगी नौकरी की मार, जानिए पंचांग व राशिफल
X

सूर्य-चंद्रमा के कारण सुबह 8 बजे शाम को 4 बजे तक सिद्धि योग है।माह – श्रावण, तिथि – नवमी – 19:58:15 तक,नक्षत्र – भरणी – 18:57:09 तक,करण – तैतिल – 07:46:09 तक, गर – 19:58:15 तक,पक्ष – कृष्ण,योग – शूल – 08:44:05 तक,वार – शुक्रवार,सूर्योदय – 05:38:49,सूर्यास्त – 19:16:09।

मेष 26 जुलाई शुक्रवार का दिन जातक के लिए बहुत बढिया है।ने गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी व बिजनेस में ध्यान दे नहीं तो नुकसान संभव है।रिश्तेदारों के साथ कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों का ख्याल रखें नहीं तो मौसमी बीमारी की चपेट आ सकते हैं।

वृषभ 26 जुलाई शुक्रवार का दिन धन व बिजनेस की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। धन लाभ होगा। बचत की योजना को अमलीजामा पहनाने का दिन है। स्वस्थ रहेंगे। ससुराल वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चों के स्कूल में तारीफ होने से पैरेंट्स वाले जातक के लिए खुशियों से भरपूर दिन रहेगा।

बिंदिया सिर्फ नहींं उड़ाती साजन की निंदिया, बल्कि माथे की शोभा बनकर बढ़ाती हैं हर नारी का सम्मान

मिथुन 26 जुलाई शुक्रवार का दिन दोस्तों के साथ मस्ती में गुजरेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी प्यार व खुशी से रहेंगे। पत्नी का साथ मिलने से ऊर्जा का संचार होगा। अधिक लोगों के साथ संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति रहेगी।

कर्क 26 जुलाई शुक्रवार का दिन परिश्रम से फल देने वाला आपके पक्ष में होगा। नौकरी में सबकुछ आपके पक्ष में होगा। बिजनेस में सफलता मिलती रहेगी। पढाई-लिखाई में मन लगेगा।वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। भाषण लेखन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

सिंह 26 जुलाई शुक्रवार का दिन आपके लिए उलझन से भरा रहेगा।कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जातक को परेशानी होगी। मां व पत्नी के साथ इमोशनल रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। पड़ोसी से बचकर रहें। बच्चों का ख्याल रखें।

कन्या 26 जुलाई शुक्रवार का दिन नौकरी में सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों व परिवार के साथ मुलाकात खुशहाल रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। छात्रों का पढाई में मन लगेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के आसार है।

तुला 26 जुलाई शुक्रवार का दिन भाई-बंधुओं से प्यार बढ़ेगा। कोई खास का आपके जीवन में प्रवेश होगा।आर्थिक लाभ व समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित करेंगे। किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

वृश्चिक 26 जुलाई शुक्रवार का दिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी बोली से लोगों का दिल जीत लेंगे। बिजनेस व नौकरी में सफलता मिलेगी।

कांवड़ के चलते मेरठ के महाविद्यालय 30 जुलाई तक बं

धनु26 जुलाई शुक्रवार का दिन मन में उलझन रहेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखे। पत्नी व पति के बीच कोई तीसरा आ सकता है।

मकर 26 जुलाई शुक्रवार का दिन मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक जाएंगे। बारिश में फंसने की पूरी आशंका है।

कुंभ 26 जुलाई शुक्रवार का दिन दोस्तों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। जीवनसाथी और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परिवार का ख्याल रखें ।भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

मीन 26 जुलाई शुक्रवार का दिन दूसरों की मदद की भावना जागेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद मिलेगा।

suman

suman

Next Story