×

3 अगस्त: इन राशियों पर बढ़ेगा जिम्मेदारी का बोझ, जानिए शनिवार राशिफल व पंचांग

माह – श्रावण, तिथि – तृतीया – 22:06:45 तक,पक्ष – शुक्ल, वार – शनिवार, नक्षत्र – मघा व पूर्वा फाल्गुनी – 28:05, सूर्योदय – 05:43,सूर्यास्त – 19:11 राहुकाल – 09:05से 10:46।

suman
Published on: 2 Aug 2019 4:49 PM GMT
3 अगस्त: इन राशियों पर बढ़ेगा जिम्मेदारी का बोझ, जानिए शनिवार राशिफल व पंचांग
X

जयपुर: माह – श्रावण, तिथि – तृतीया – 22:06:45 तक,पक्ष – शुक्ल, वार – शनिवार, नक्षत्र – मघा व पूर्वा फाल्गुनी – 28:05, सूर्योदय – 05:43,सूर्यास्त – 19:11 राहुकाल – 09:05से 10:46।

शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा वाहन सुख, खुलेगा मोक्ष के द्वार

मेष शनिवार को भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकर्षित होगा। जीविका क्षेत्र में नये साधन बनेंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान रखें।

बृषभ शनिवार को दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन शनिवार को ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित काम पूरे होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। घर में खुशहाली रहेगी। बच्चे की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क शनिवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।

सिंह शनिवार को कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह में वृद्धि करेगा।

जानें क्या है धारा 370 और 35A, इसके हटने पर होगा क्या

कन्या शनिवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अति महत्वपूर्ण घरेलू कायरे को समय से पूर्ण करने का प्रयास करें।

तुला शनिवार को समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन तत्पर रहेगा। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

वृश्चिक शनिवार को नये काम को तेजी से पूरा करेंगे। अच्छी अभिलाषाएं मन को खुश रखेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे।

धनु शनिवार को मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।

कश्मीर में खौफ का माहौल: गुलाम नबी आजाद

मकर शनिवार को नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

कुंभ शनिवार को संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत उक्त स्वभाव में सुधार लाएं।

मीन शनिवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक बारे में सोचेंगे।मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्नेह से पूरा वातावरण खुशनूमा रहेगा।

suman

suman

Next Story