×

30 सितंबर: मां की भक्ति में बितेगा पूरा दिन या होगा और भी काम, जानिए पंचांग व राशिफल

जयपुर: माह – आश्विन,तिथि – द्वितीया , पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार, नक्षत्र – चित्रा, सूर्योदय – 06:13,सूर्यास्त – 18:08, राहुकाल – 07:42:43 से 09:12:11 तक, चौघड़िया अमृत – 06:17 से 07:45, शुभ – 09:14 से 10:42,चर – 13:39 से 15:08,लाभ – 15:08 से 16:36, अमृत – 16:36 से 18:05। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन हैं।

suman
Published on: 21 Jun 2023 4:22 PM GMT (Updated on: 22 Jun 2023 11:14 AM GMT)
30 सितंबर: मां की भक्ति में बितेगा पूरा दिन या होगा और भी काम, जानिए पंचांग व राशिफल
X
दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को मस्ती करेंगे। आज साथी का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

जयपुर: माह – आश्विन,तिथि – द्वितीया , पक्ष – शुक्ल, वार – सोमवार, नक्षत्र – चित्रा, सूर्योदय – 06:13,सूर्यास्त – 18:08, राहुकाल – 07:42:43 से 09:12:11 तक, चौघड़िया अमृत – 06:17 से 07:45, शुभ – 09:14 से 10:42,चर – 13:39 से 15:08,लाभ – 15:08 से 16:36, अमृत – 16:36 से 18:05। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन हैं।

मेष सोमवार को आपके इरादे मजबूत है।जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति के दिन है।

वृषभ सोमवार को भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा। नवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा से मनाएंगे।

मिथुन सोमवार को परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धनलाभ हो सकता है। पूरे नौ दिन गरबा में बितने वाला है।

कर्क सोमवार को काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक बने रहेंगे।

सोफिया ने वीडियो पोस्ट कर खुद को बताया मां दुर्गा का अवतार, ट्रोलर्स ने दिया ये जवाब

सिंह सोमवार को बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। मां दुर्गा की आराधना का दिन है।

कन्या सोमवार को केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा। मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा से करना चाहिए।

तुला सोमवार को अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी देवी मंदिर में जाकर कन्या को दान दे।

वृश्चिक सोमवार को व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा। मां दुर्गा की पूजा अराधना में दिन बितेगा।

धनु सोमवार को आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की भक्ति के दिन है।

बरेली: मंदिर में पूजा करने से रोकी गई अनुसूचित जाति की बेटियां, जमकर हुआ बवाल

मकर सोमवार को मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा से करना चाहिए।

कुंभ सोमवार को अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है। अध्यात्मिक बने रहेंगे।

मीन सोमवार को जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। किसी देवी मंदिर में जाकर कन्या को दान दे।

suman

suman

Next Story