×

4 JAN: इन लोगों को ससुराल से होगी परेशानी, जानिए अन्य राशियों का दिनभर का हाल

माह- पौष, तिथि – नवमी,पक्ष – शुक्ल, वार – शनिवार, नक्षत्र-रेवती , सूर्योदय – 07.18,सूर्यास्त – 17.35। आज शनिवार है तो शरीर पर तेल मालिश करें, जूते-चप्पल ना खरीदें और पूर्व दिशा की यात्रा से बचे। जानिए राशि कैसा गुजरेगा शनिवार।

suman
Published on: 3 Jan 2020 11:58 PM GMT
4 JAN: इन लोगों को ससुराल से होगी परेशानी, जानिए अन्य राशियों का दिनभर का हाल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर: माह- पौष, तिथि – नवमी,पक्ष – शुक्ल, वार – शनिवार, नक्षत्र-रेवती , सूर्योदय – 07.18,सूर्यास्त – 17.35। आज शनिवार है तो शरीर पर तेल मालिश करें, जूते-चप्पल ना खरीदें और पूर्व दिशा की यात्रा से बचे। जानिए राशि कैसा गुजरेगा शनिवार।

मेष शनिवार को जातक की खराब सेहत जल्द ठीक होने वाली है। और जल्दी ही समाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।जो खेलते है वो जल्द ही खेलकूद में भाग लेने के योग बनेंगे। व्यय के साथ धन लाभ भी होगा। मन शांत रहेगा। नौकरी में कोई परेशानी नहीं आने वाली है। बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। पत्नी व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।न

वृष शनिवार को जातक का आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इससे अशांत मन पूरी तरह शांत होगा।पुरानी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों की वजह से एक अच्छी नौकरी मिलेगी। बिजनेस में अपार धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। किसी स्थान की यात्रा कर सकती है।

मिथुन शनिवार को जातक छोटी-छोटी चीजों में परेशान रहेगा। इससे खुद को बचाएं। अपनों से धोखा खाएंगे। ज्यादा खर्च व ज्यादा घूमने से बचें, मनोरंजन व दोस्तों पर फालतू में खर्च से बचें। नौकरी जाने का भय सताएगा। बिजनेस में नुकसान पहुंचाएगा। पड़ोसी मदद करेंगे।

यह पढ़ें...इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा…

कर्क शनिवार को जातक को किस्मत से लाभ मिलेगा। कई योजनाओं पर काम करेंगे और आशातीत लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। संतान सुख प्रबल रहेगा। आपके स्टाइल को लोग फॉलो करेंगे।। परिवार के साथ सहयोग मिलेगा और नहीं भी। पत्नी का साथ मिलेगा लेकिन रिश्तों मे खटास होगी। नौकरी व बिजनेस पर किस्मत से लाभ मिलेगा।

सिंह शनिवार को जातक का सामाजिक स्तर पर मेलजोल बढ़ेगा। छुट्टी के दिन का पूरा आंनद लेंगे। परिवार के साथ पूरे दिन मौजमस्ती व मनोरंजन करेंगे। संतान का ख्याल रखें। बिजनेस पर ध्यान दें नहीं तो कोई धोखा दे सकता है। परिवार के सहयोग से नौकरी मिलेगा।उसे पूरी लगन से करें। ससुराल वाले परेशान करेंगे। उनकी बातों को नजरअंदाज करें।

कन्या शनिवार को जातक के जीवन में कई विषयों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हे है। पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। गलत कार्य करने से बचें। आय साधनों में बढ़ोतरी होगी। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से काम शुरु हो सकता है। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें।

तुला शनिवार को जातक को धन लाभ होगा। दूसरों के सहयोग से काम बनेगा। मेहनत से सम्मान मिलेगा। ससुराल से रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। पदोन्नति के योग बनेंगे। ऑफिस में जातक का प्रदर्शन सबसे उत्तम रहेगा। इसका लाभ मिलेगा। बिजनेस में परिश्रम करना होगा।

वृश्चिक शनिवार को जातक को धीरे धीरे लाभ मिलेगा। पारिवार में माहौल खुशनूमा रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है। संतान का स्वास्थ्य बेहतर होगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगा।। भाग्य के सहयोग से लाभ मिलने वाला है।

यह पढ़ें...अब पति-पत्नी के बीच तनाव नहीं, सिर्फ होगा रोमांस, जानिए कैसे?

धनु शनिवार को जातक के लिए समय अनुकूल नहीं है। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेहनत से धन लाभ होगा। बिजनेस में भी परिश्रम से ही लाभ मिलने वाला है। मां की सेहत के साथ खुद की सेहत पर भी ध्यान दें। नौकरी पर भी परिश्रम से ही लाभ मिलने वाला है।

मकर शनिवार को जातक रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में काम की वजह से जिम्मेदारियां व सफलताएं मिल सकती है।इससे परेशानियों का समाधान मिलेगा। यह समय धन लाभ और प्रतिष्ठा दोनों देगा। परिवार में मनमुटाव के योग बन रहे है। पिता की संपत्ति के विवाद बढ़ सकता है। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से उपहार मिल सकता है।

कुंभ शनिवार को जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार से खुशियों का माहौल रहने वाला है। वाहन सुख मिलेगा। घर में खरीददारी करेंगे। नई संपत्ति खरीदेंगे। दोस्तों से रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन की के शत-प्रतिशत उम्मीद है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।f

मीन शनिवार को जातक की सेहत सही रहेगा। दिया हुआ धन मिलेगा। धार्मिक कामों के आयोजन पर खर्च होगा।। आत्मविश्वास बढेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगा। निवेश भविष्य के लिए लाभप्रद है। परिवार से प्यार मिलेगा। संतान की सेहत का ख्याल रखें।बिजनेस में जातक के व्यवहार की सब तारीफ करेंगे।

suman

suman

Next Story