×

5JAN: मेष,वृष व मिथुन में किसी एक को मिलेगा प्यार में धोखा, जानिए अन्य राशिफल

तिथि-दशमी वार-रविवार, नक्षत्र-अश्विनी, माह-पौष, पक्ष-शुक्ल, सूर्योदय-7.18, सूर्यास्त-17.33। रविवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं। सूर्यमंत्र का जाप करें।

suman
Published on: 5 Jan 2020 12:10 AM GMT
5JAN: मेष,वृष व मिथुन में किसी एक को मिलेगा प्यार में धोखा, जानिए अन्य राशिफल
X
दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम को मस्ती करेंगे। आज साथी का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

जयपुर तिथि-दशमी वार-रविवार, नक्षत्र-अश्विनी, माह-पौष, पक्ष-शुक्ल, सूर्योदय-7.18, सूर्यास्त-17.33। रविवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं। सूर्यमंत्र का जाप करें।

मेष रविवार को जातक के लिए आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।किसी से वाद-विवाद न करें।परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

वृष रविवार को जातक सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। प्यार में धोखा खाएंगे।

मिथुन रविवार को जातक को अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बनेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

यह पढ़ें....ये 3 मंत्र बदल देंगे आपके जीवन की रफ्तार, हर सुबह करें इनका नियमित जाप

कर्क रविवार को जातक को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। धर्म में मन लगेगा। नौकरी में नए ऑफर मिलेंगे। बिजनेस के काम से यात्रा करना पड़ेगा। वाहन संभल कर चलाएं।

सिंह रविवार को जातक का पराक्रम और साहस कुछ ज्यादा ही बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दूसरों के इस्तेमाल किए कपड़ों को ना पहनें।किसी की वजह से अच्छी नौकरी जा सकती है।संभल कर रहें।

कन्या रविवार के दिन जातक को कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला रविवार को जातक के परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों आ सकती हैं।वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।प्रेम संबंध में कड़वाहट आने वाली है। नौकरी व बिजनेस में लापवाही न बरतें।परिवार का ख्याल रखें

वृश्चिक रविवार को जातक का आध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इससे अशांत मन पूरी तरह शांत होगा।पुरानी मेहनत रंग लाएगी। पुराने दोस्तों की वजह से एक अच्छी नौकरी मिलेगी। बिजनेस में अपार धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा। किसी स्थान की यात्रा कर सकती है।

यह पढ़ें....इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेगा…

धनु रविवार को जातक के परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जल दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पिता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।

मकर रविवार को जातक की आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है।मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के समान न खरीदे । आज जातक खुद क अकेला महसूस करेंगे।

कुंभ: रविवार को जातक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।बिजनेस को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।संतान से खुशी मिलेगी।

मीन रविवार को जातक के परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख का विस्तार होगा। वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

suman

suman

Next Story