×

7 NOV: लेखन कला व प्रेम में होगा इन राशियों का झुकाव, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – कार्तिक, तिथि – दशमी ,  पक्ष – शुक्ल,वार – बृहस्पतिवार,नक्षत्र – शतभिषा , सूर्योदय – 06:37,सूर्यास्त – 17:32, राहुकाल  – 13:26:33 से 14:48:26 तक, चौघड़िया शुभ – 06:41 से 08:02, चर – 10:44 से 12:05, लाभ – 12:05 से 13:25, अमृत – 13:25 से 14:46।

suman
Published on: 6 Nov 2019 4:25 PM GMT
7 NOV:  लेखन कला व प्रेम में होगा इन राशियों का झुकाव, जानिए पंचांग व राशिफल
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह – कार्तिक, तिथि – दशमी , पक्ष – शुक्ल,वार – बृहस्पतिवार,नक्षत्र – शतभिषा , सूर्योदय – 06:37,सूर्यास्त – 17:32, राहुकाल – 13:26:33 से 14:48:26 तक, चौघड़िया शुभ – 06:41 से 08:02, चर – 10:44 से 12:05, लाभ – 12:05 से 13:25, अमृत – 13:25 से 14:46।

यह भी पढ़ें... अब शुरू होने वाला है वेडिंग सीजन, इन उपायों दूर करें विवाह संबंधी दोष

मेष, वृष, मिथुन व कर्क को बरतना होगा संयम

मेष बृहस्पतिवार को परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृषभ बृहस्पतिवार को विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

मिथुन बृहस्पतिवार को आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कुटुंबीजनों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

कर्क बृहस्पतिवार को आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार- धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें...कुंडली दोष को दूर होते हैं घर इस चीज से, समृद्धि व शांति के लिए आप भी आजमाएं

सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक में किसको मिलेगा धन

सिंह बृहस्पतिवार को नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

कन्या बृहस्पतिवार को आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तिया प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

तुला बृहस्पतिवार का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात लेने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

वृश्चिक बृहस्पतिवार को कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें...8 नवंबर है खास, इस दिन से शुरू होगा हर शुभ काम, ऐसे करें विधि-विधान

धनु, मकर,कुंभ व मीन में इनको मिलेगा दांपत्यसुख

धनु बृहस्पतिवार को नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

मकर बृहस्पतिवार को दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

कुंभ बृहस्पतिवार को कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अदिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मीन बृहस्पतिवार को स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

suman

suman

Next Story