×

15 जुलाई राशिफल:भरणी नक्षत्र में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें किस्मत का हाल

माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- दशमी , दिन बुधवार, नक्षत्र- भरणी, सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन बुधवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 July 2020 1:01 AM GMT
15 जुलाई राशिफल:भरणी नक्षत्र में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें किस्मत का हाल
X
राशिफल प्रतीकात्मक(सोशल मीडिया)

जयपुर माह सावन पक्ष-कृष्ण, तिथि- दशमी , दिन बुधवार, नक्षत्र- भरणी, सूर्योदय- 5.24, सूर्यास्त-18.55। दिन बुधवार को जानिए 12 राशियों के राशिफल।

मेष 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।सेहत ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिव ताडंव का जाप करें।

वृष 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पशुओं की सेवा करें। लाभ मिलेगा।

मिथुन इस राशि के जातक को आज 15 जुलाई बुधवार को कही से अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। घर पर ही पार्टी रेस्टोरेंट मूवी का माहौल बनाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है।सेहत को लेकर परेशान रहेगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।आंखों में जलने से परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे अलगाव वाली स्थिति है। जीवन में नीरसता महसूस होगी। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क इस राशि के जातक 15 जुलाई बुधवार को परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दे। लेकिन शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो पूरे दिन परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।

यह पढ़ें...ब्रह्मपुत्र नदी में सुरंग बनाएगी सरकार, ये है पहला ऐसा अंडर वॉटर टनल, क्या करेगा चीन

सिंह 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आध्यात्मिक ग्रंथों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। आज पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें।

कन्या 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की ससमस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम के चक्कर में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते है। दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें।

तुला 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। आपके काम का अच्छा प्रदर्शन लाभदेने वाला होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे।प्यार के मामले में अकेला महसूस करेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे। अध्यात्म में मन लगेगा। इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है।

वृश्चिक 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नही है। सुबह से परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर बाद में समस्या का निदान होगा। नौकरी में आपकी उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों से विचार-विमर्श करें। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी पड़ेगी।किसी जरुरतमंद को गुप्तदान करें।

यह पढ़ें... हाथ में ऐसे निशान देते हैं सुसाइड के संकेत, गौर करें कहीं किसी अपने का तो नहीं !

धनु 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा।लेकिन निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा । खान पान पर ध्यान दे। आज चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ मिलते मिलते रह जाएगा।बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं। मंदिर जाए।

मकर 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक में मंगल और गुरु की वजह से बल में वृद्धि होगी। और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। सामान्य रहेगा। कही घूमने की योजना बना सकते है। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

कुंभ 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। इससे परेशानी बढ़ेगी। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है।मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा।संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें।

मीन 15 जुलाई बुधवार को इस राशि के जातक थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। सयंम बनाकर रखें,आज जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story